"धूसर लंगूर": अवतरणों में अंतर

पाठ ठीक किया
पंक्ति 1:
[[चित्र:MNP Grey Languer.JPG|right|thumb|200px|नर लंगूर]]
'''लंगूर''' (Langur), एशियायी बन्दरों की विभिन्न जातियों का सामान्य नाम है। यह [[प्राइमेट गण]] (Primate) के सर्कोपिथीसिडी कुल (Cercopithecidae family) का प्रसिद्ध प्राणी है, जो कहीं-कहीं '''हनुमान बंदर''' भी कहा जाता है। यह कद में बंदरी से कुछ बड़ा, लगभग दो फुट का होता है। लेकिन इसकी दुम इसके शरीर से लंबी रहती है। मादा नर से छोटी होती है।
 
लंगूर एक जगद से दूसरी जगह छलांग लगाते हुए अगर पहुँचने में असमर्थ हो जाऐ तो अपनी पुँछ के सहारे जमीन पर पाँव रखे बिना अपने पूर्व के स्थान पर वापस आ जाता है।
 
इसके शरीर का रंग सिलेटी तथा अयाल भूरा होता है जो ऊपर की ओर गाढ़ा और नीचे की ओर हलका रहता है। चेहरे, कान, तलुए और हाथ-पैर का बाहरी हिस्सा काला रहता है।