"फ्रांसिस फोर्ड कोपोला": अवतरणों में अंतर

→‎जीवन परिचय: सामग्री जोड़ी गई
→‎जीवन परिचय: सामग्री जोड़ी गई
पंक्ति 20:
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला का जन्म [[संयुक्त राज्य]] अमरीका के [[मिशिगन]] राज्य के [[डेट्रायट]] शहर में इतालवी मूल के एक परिवार में हुआ था। कोपोला का मध्य नाम फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड के नाम पर पड़ा। कोपोला का जन्म हेनरी फोर्ड अस्पताल में हुआ। कोपोला के जन्म के समय उनके पिता फोर्ड मोटर कंपनी के लिए रेडियो पर प्रसारित होने वाले संगीत कार्यक्रम में बांसुरी वादक और ऑरकेस्ट्रा के सहायक निर्देशक थे। जब कोपोला दो साल के थे तब उनके पिता को सुप्रसिद्ध संगीत कंपनी एनबीसी सिम्फनी आरकेस्ट्रा में मुख्य बांसुरी वादक के रूप में कार्य करने का मौका मिल गया और कोपोला अपने माता पिता के साथ न्यूयॉर्क आ गए। न्यूयॉर्क के वुडसाइड, क्वीन्स में कोपोला का बचपन बीता।
 
पोलियोग्रस्त हो जाने की वजह से कोपोला के बचपन का लंबा हिस्सा बिस्तर पर ही कटा। ये वो दौर था जब कोपोला ने घर पर रहकर कठपुतली नाट्यकला की बीरीकियां सीखीं और पुस्तकों का अध्ययन किया। 15 साल की उम्र में कोपोला ने टेनीज विलियम्स का नाटक अ स्ट्रिक्टर नेम्ड डिजायर पढ़ डाला। यहीं से कोपोला की रंगमंच में रुचि उत्पन्न हो गई। हालांकि कोपोला स्कूली पढ़ाई में औसत थे लेकिन तकनीक और इंजीनियरिंग में उनकी रुचि इस कदर थी कि उनके सहपाठी मित्र उन्हें साइंस उपनाम से बुलाते थे।
 
==फिल्म निर्माण==