"तिग्मांशु धूलिया": अवतरणों में अंतर

सफ़ाई की
पंक्ति 16:
तिग्मांशु ने १९९० मे [[बैंडिट क्वीन]] मे बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होने इस फिल्म मे संवाद भी लिखे। इन्होने [[मणिरत्नम]] निर्देशित फिल्म [[दिल से]] की पटकथा भी लिखी।<ref>[http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/2307/7/70 कम बजट की फिल्मों के लिए अब परेशानी नहीं : तिग्मांशु ]</ref> वर्ष २००० मे आयी [[आसिफ कपाङिया]] निर्देशित फिल्म [[द वारियर]] मे भी उन्होने कास्टिंग का काम किया। उन्होने [[स्टिफ अपर लिप्स]] और [[बाम्बे ब्ल्यूज]] मे भी कास्टिंग की।<ref>[http://www.tigmanshudhulia.com/index.php?option=com_content&view=article&id=53&Itemid=60 तिग्मांशु धूलिया]</ref>
=== निर्देशक ===
निर्देशक के रूप मे तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष २००३ की फिल्म [[हासिल]] के साथ शुरु किया। इस फिल्म के लिये [[[इरफ़ान खान]] को फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका मे [[सर्वश्रेष्ठ अभिनेता]] का पुरस्कर मिला। २००४ मे उन्होने [[इरफ़ान खान]], [[जिमी शेरगिल]] और [[उदय चोपड़ा]] को लेकर [[चरसः ए ज्वाइण्ट ऑपरेशन]] निर्देशित की। २०११ मे तिग्मांशु निर्देशित दो फिल्मे प्रदर्शित हुईः [[शागिर्द]] और [[साहेब, बीबी और गैंगस्टर|साहब बीबी और गैंगस्टर]]। वर्ष २०१२ मे धूलिया निर्देशित फिल्म [[पान सिंह तोमर]] प्रदर्शित हुई। यह फिल्म चंबल के बाग़ी बने '''पान सिंह तोमर''', जो बाधा दौङ मे ७ बार का राष्ट्रीय रिकार्डधारी था, के जीवन पर आधारित थी। बैंडिट क्वीन करते समय ही तिग्मांशु ने पान सिंह के बारे मे सुना था। इस फिल्म मे [[इरफ़ान खान]] मुख्य भूमिका मे थे। इस फिल्म के निर्देशन के लिये तिग्मांशु की खासी सराहना हुई।<ref>[http://khabar.ndtv.com/news/show/film-review-of-paan-singh-tomar-18478 ज़रूर देखें 'पान सिंह तोमर'...]</ref> इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
 
=== अभिनेता ===