"प्रदेश संख्या १": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 55:
प्रदेश संख्या १ [[नेपाल]] का सबसे पूर्वी राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल २५,९०५ किमी<sup>२</sup> है। यह उत्तर में [[हिमालय]] से लेकर दक्षिण के तराई तक फैला हुआ है। उत्तर में [[आठ हज़ारी]] पर्वत श्रृंखला हैं तो दक्षिण में फैले हुए मैदानी क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र कि सबसे बड़ी नदी [[ कोशी नदी| कोशी नदी]] है। नेपाल में कोशी के पश्चिम से [[शिवालिक]] कि पहाड़ियां शुरू होती है जो उत्तराखंड से आगे तक जाती है। शिवालिक को नेपाल में [[चूरे]] कहते हैं। विश्व कि सबसे ऊंची चोटी [[एवरेस्ट]] इसी राज्य में [[तिब्बत]] सिमा से सटा हुआ है।
 
यह प्रदेश भौगोलिक रूप से ३ प्राकृतिक खंडों में बंटा हुआ है। सबसे उत्तरी हिस्सा [[हिमालय|हिमालयी]] है, जिसकी ऊंचाई ४००० मी से अधिक है। यहां ७००० मी से अधिक ऊंचाई कि कई चोटियां हैं। ये चोटियां हमेशा बर्फ से ढकी रहती हैं। इस क्षेत्र कि मुख्य चोटियां हैं: [[एवरेस्ट]], [[मकालू]], [[ल्होत्से]] और [[कंचनजंघा]]। एवरेस्ट विश्व कि सब से ऊंची चोटी है जो इसी प्रदेश में है। [[ताप्लेजुँग जिला|ताप्लेजुँग]], [[संखुवासभा जिला|संखुवासभा]] और [[सोलुखुम्बु जिला|सोलुखुम्बु]] हिमालयी क्षेत्र में पड़ने वाले जिले हैं। इन जिलों से दक्षिण तरफ के क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र कहे जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्र के जिले हैं: [[भोजपुर जिला|भोजपुर जिला]], [[धनकुटा जिला|धनकुटा जिला]], [[ईलाम जिला|ईलाम जिला]], [[खोटाँग जिला|खोटाँग जिला]], [[ओखलढुंगा जिला|ओखलढुंगा जिला]], [[पांचथर जिला|पांचथर जिला]] और [[तेह्रथुम जिला|तेह्रथुम जिला]]। पहाड़ी जिले वनों से ढके हैं, जहां विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और जीव-जंतु रहते हैं। सब से दक्षिणी हिस्से के तीन जिले: [[झापा जिला|झापा जिला]], [[मोरंग जिला|मोरंग जिला]] और [[सुनसरी जिला|सुनसरी जिला]] [[तराई]] क्षेत्र में पड़ते हैं जो [[भारत]] के [[बिहार]] राज्य से सटे हैं। तराई क्षेत्र उपजाऊ हैं जो खेती के लिए योग्य क्षेत्र हैं। नेपाल का सब से न्यूनतम ऊंचाई वाला क्षेत्र केचन कलन इसी क्षेत्र के [[झापा जिला|झापा जिले]] में पड़ता है, जिसकी ऊंचाई ६० मी है।
[[उदयपुर जिला|उदयपुर]] प्रदेश संख्या १ का '''भित्री मधेस'' या '''भित्री तराई''' (inner Terai) क्षेत्र है। इसे भित्री मधेश इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह क्षेत्र बीच में तराई है, परंतु इसके दक्षिण में [[शिवालिक]] कि पहाड़ियां हैं और उत्तर में [[महाभारतमध्य पर्वतहिमालय|महाभारत]] कि श्रेणियां। शिवालिक कि पहाड़ियों और महाभारत कि पहाड़ियों के बीच का हिस्सा किसी घाटी कि तरह प्रतीत होता है।
 
==प्रशासनिक विभाजन==