"प्रदेश संख्या १": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 81:
*बरुआ नदी
*त्रियुगा नदी
 
==मौसम==
नेपाल के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्र में अलग-अलग तरह के जलवायु देखा जा सकता है। देश में आठ जलवायु क्षेत्र हैं, उष्णकटिबंधीय से लेकर सफेद हिम तक।
 
१००० मी० से नीचे के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में हर दशक में एक बार से भी कम [[पाला]] (तुषार) (frost) पड़ता है। इसे निम्न उष्णकटिबंधीय (३०० मी० से नीचे) और उच्च उष्णकटिबंधीय (१००० मी० से ३०० मी०) में प्रतिभाग किया जा सकता है।
 
उपोष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र १००० मी० से २००० मी० तक कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में फैला है। नेपाल कि अधिकतर जनसंख्या उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में वास करती है। इस क्षेत्र में हर साल लगभग ५३ दिनों तक [[पाला]] का सामना करना पड़ता है।
 
तापीय जलवायु क्षेत्र २००० से ३००० मी० कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फैला हुआ है। यहां हर साल १५३ दिनों तक पाले पड़ सकते हैं।
 
सबअल्पाइन क्षेत्र ३००० से ४००० मी० कि ऊंचाई वाले क्षेत्र हैं। यहां भी लोगों कि बस्तियां देखी जा सकती है। यहां हर साल लगभग २२९ दिनों तक पाले पड़ते हैं।
 
अल्पाइन क्षेत्र ४००० से ५००० मी० कि ऊंचाई वाले क्षेत्र हैं। यहां लोगों का वास नहीं है। लोग यहाँ गर्मी के दिनों में भेड़, बकरियाँ, याक आदी लेकर आते हैं और सर्द शुरू होने से पहले यहां से चले जाते हैं।
 
५००० मी० से ऊपर का क्षेत्र सालों भर बर्फ से ढका रहता है। यहां पर लोग नहीं रहते और ना हि गर्मियों के दिनों में यहां कोई भेड़-बकरियाँ लेकर जाता है।
 
==प्रदेश १ के जिले==