→‎संस्कृति: संशोधन
पंक्ति 58:
== संस्कृति ==
[[चित्र:Bangalore.jpg|thumb| बंगलौर का दृश्य]]
एक अनुमान के अनुसार बंगलौर में 51% से अधिक लोग भारत के विभिन्न हिस्सों से आ कर बसे हैं। अपने सुहाने मौसम के कारण इसे ''भारत का उद्यान नगर'' भी कहते हैं। ''प्रकाश का पर्व'' [[दीपावली]] यहाँ बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। [[दशहरा]], जो मैसूर का पहचान बन गया है, भी काफी प्रसिद्ध है। अन्य लोकप्रिय उत्सवों में [[गणेश चतुर्थी]], [[उगादि]], [[संक्रांति]], [[ईद-उल-फितर]], [[क्रिसमस]] शामिल हैं। [[कन्नड़]] फिल्म उद्योग का केन्द्र बंगलौर, सालाना औसतन 80 [[कन्नड़ फिल्म]] का निर्माण करता है है। कन्नड़ फिल्मों की लोकप्रियता ने एक नई जनभाषा ''बंगलौर-की-कन्नड़'' को जन्म दिया है जो अन्य भाषाओं से प्रेरित है और युवा संस्कृति का समर्थक।समर्थक है। व्यंजनों की विविधता से भरपूर इस नगर में उत्तर भारतीय, दक्कनी, चीनी तथा पश्चिमी खाने काफी लोकप्रिय हैं।
 
दिल्ली और मुंबई के विपरीत बेंगलूर में समकालीन कला के नमूने १९९० के दशक से पहले विरले ही होते थे। १९९० के दशक में बहुत से कला प्रदर्शन स्थल (आर्ट गैलरी) बेंगलूर में स्थापित हो गए, जैसे सरकार द्वारा समर्थित नैशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट। बेंगलूर का अन्तर्राष्ट्रीय कला महोत्सव, आर्ट बेंगलूर, २०१० से चल रहा है, और यह दक्षिण भारत का अकेला कला महोत्सव है।