"महाभोज": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
अनुनाद सिंह (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 1:
▲Dinnermeal.jpg'''महाभोज''' [[मन्नू भंडारी]] द्वारा लिखा गया एक [[उपन्यास|हिंदी उपन्यास]] है।<ref>[[महाभोज]], [[मन्नू भंडारी]], राधाकृष्ण प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड, २0१0, ISBN:978 81 8361 324 8</ref> उन्यास में [[अपराध]] और [[राजनीति]] के गठजोड़ का [[यथार्थवाद|यथार्थवादी]] चित्रण किया गया है।
== कथानक ==
महाभोज उपन्यास का ताना-बाना सरोहा नामक गाँव के इर्द-गिर्द बुना गया है। सरोहा गाँव [[उत्तर प्रदेश]] के पश्चिमी भाग में स्थित है, जहाँ विधान सभा की एक सीट के लिए चुनाव होने वाला है। कहानी बिसेसर उर्फ़ बिसू की मौत की घटना से प्रारंभ होती है। सरोहा गाँव की हरिजन बस्ती में आगजनी की घटना में दर्जनों व्यक्तियों की निर्मम हत्या हो चुकी थी। बिसू के पास इस हत्याकाण्ड के प्रमाण थे, जिन्हें वह दिल्ली जाकर सक्षम प्राधिकारियों को सौंपना और बस्ती के लोगों को न्याय दिलाना चाहता था। किंतु राजनीतिक षडयंत्र द्वारा बिसू को ही जेल में डाल कर इस प्रतिरोध को कुचल देने का प्रयास किया जाता है। बिसू की मौत के पश्चात उसका साथी बिंदेश्वरी उर्फ़ बिंदा इस प्रतिरोध को ज़िंदा रखता है। बिंदा को भी राजनीति और अपराध के चक्र में फँसाकर सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। अंततः नौकरशाही वर्ग का ही एक चरित्र, पुलिस अधीक्षक सक्सेना, वंचितों के प्रतिरोध को जारी रखता है।
|