"भारतीय दर्शन": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
27.97.107.143 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3596655 को पूर्ववत किया
पंक्ति 77:
 
==== चार्वाक दर्शन ====
{{मुख्य|लोकायत}}
 
वेदविरोधी होने के कारण नास्तिक संप्रदायों में [[चार्वाक]] मत का भी नाम लिया जाता है। [[भौतिकवाद|भौतिकवादी]] होने के कारण यह आदर न पा सका। इसका इतिहास और साहित्य भी उपलब्ध नहीं है। "बृहस्पति सूत्र" के नाम से एक चार्वाक ग्रंथ के उद्धरण अन्य दर्शन ग्रंथों में मिलते हैं। चार्वाक मत एक प्रकार का यथार्थवाद और भौतिकवाद है। इसके अनुसार केवल प्रत्यक्ष ही प्रमाण है। अनुमान और आगम संदिग्ध होते हैं। प्रत्यक्ष पर आश्रित भौतिक जगत् ही सत्य है। आत्मा, ईश्वर, स्वर्ग आदि सब कल्पित हैं। भूतों के संयोग से देह में चेतना उत्पन्न होती है। देह के साथ मरण में उसका अंत हो जाता है। आत्मा नित्य नहीं है। उसका पुनर्जन्म नहीं होता। जीवनकाल में यथासंभव सुख की साधना करना ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।