"वीराना (1988 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 14:
| budget =
}}
'''वीराना''' ([[अंग्रेजी]] (उच्चारण); Veerana) (डरावने बीहड़) वर्ष १९८८ की प्रदर्शित एक भारतीय हाॅर्रर (डरावनी) फ़िल्म है, जिसका निर्माण रामसे बंधुओं ने किया था। इसे मारियो-बावा शैली में फ़िल्मांकन किया गया जिसके लिए रंगीन जैलों की मदद से डरावना वातावरण रचा जा सका। फ़िल्म का संगीत निर्देशन [[बप्पी लहरी]] ने किया था तथा गायकी में सुमन कल्याणपुर, मुन्ना अज़ीज और शैराॅन प्रभाकर शामिल रहे।
 
==सारांश==
<ref>http://indianexpress.com/article/news-archive/web/return-of-the-bgrade-ghouls/</ref> फ़िल्म की शुरुआत एक युवा लड़के से होती है जिसे एक विशाल गुफा के पिंजरे में कैद रखा है। जो कुछ पुजारियों और गुंडे किस्म के लोगों से घिरा हुआ है। वह उनसे रिहाई की विनती करता है और पुछता है कि वे आखिर उनसे चाहते क्या है। पुजारी बताता है कि उन्हें सिर्फ उसका खून और गोश्त चाहिए ताकि नकिता को जीवित किया जा सके। उसी क्षण एक बेहद खूबसूरत युवती के रूप में एक डायन पहुँचती है और गुफा में दाखिल होती है। फिर वह अपने गले से चमगादड़नुमा लाॅकेट उतारती है और एक डरावनी शक्ल में बदलकर, उस शख्स को मार डालती है। ठाकुर महेन्द्र प्रताप सिंह (कुलभूषण खरबंदा) को तब नजदीकी जंगल में चल रहे डायन नकिता (कमल राॅय) द्वारा दहशत व तबाही की खबर मालूम होती है। एक रात, उनकी छोटी बेटी उनके यहां आकर बताती है कि गाँव वालों को वहां एक लाश मिली है। वहां पहुँचने पर गाँव के लोगों से घिरे उस अंजान व्यक्ति की लाश देखने मिलती है। पुछने पर बताया गया कि ऐसा जंगल में अक्सर रहस्यमय ढंग से विचरने वाली औरत का काम हो सकता है। जिसे लोग डायन कहते हैं। मगर समीर ठाकुर ऐसे चुड़ैल व शैतानों को एक कोरा अंधविश्वास बताते हैं। पर उनमें से एक व्यक्ति के मुताबिक कुछ वर्ष पहले जब वह नजदीकी शहर से गाँव लौट रहा था, वह अपने रास्ते से भटक गया था और चलते-चलते वह जंगल में घुसते साथ वहां एक युवती को विचरते देख लेता है। जो एक चमगादड़ में बदल जाती हो और उसके चेहरे पर हमला करती है।