"जम्मू (विभाग)": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी सुधार
छो बॉट: वर्तनी सुधार।
पंक्ति 64:
जम्मू शहर, जिसे आधिकारिक रूप से ''जम्मू-तवी'' भी कहते हैं, इस प्रभाग का सबसे बड़ा नगर है और जम्मू एवं कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी भी है। नगर के बीच से [[तवी नदी]] निकलती है, जिसके कारण इस नगर को यह आधिकारिक नाम मिला है। जम्मू नगर को "मन्दिरों का शहर" भी कहा जाता है, क्योंकि यहां ढेरों मन्दिर एवं तीर्थ हैं जिनके चमकते शिखर एवं दमकते कलश नगर की क्षितिजरेखा पर सुवर्ण बिन्दुओं जैसे दिखाई देते हैं और एक पवित्र एवं शांतिपूर्ण हिन्दू नगर का वातावरण प्रस्तुत करते हैं।
 
यहां कुछ प्रसिद्ध हिन्दुहिन्दू तीर्थ भी हैं, जैसे [[वैष्णो देवी]], आदि जिनके कारण जम्मू हिन्दू तीर्थ नगरों में गिना जाता है। यहाम की अधिकांश जनसंख्या हिन्दू ही है। <ref>[http://news.bbc.co.uk/1/shared/spl/hi/south_asia/03/kashmir_future/html/default.stm बीबीसी न्यूज़]</ref> हालांकि दूसरे स्थान पर यहां सिख धर्म ही आता है। वृहत अवसंरचना के कारण जम्मू इस राज्य का प्रमुख आर्थिक केन्द्र बनकर उभरा है।<ref>[https://www.vedamsbooks.com/no38810.htm जम्मू एवं कश्मीर की अर्थव्यवस्था/जस्बीर सिंह]</ref>
 
== इतिहास ==
पंक्ति 78:
डोगरा शसकों से जम्मू का शासन १९वीं शताब्दी में [[महाराजा रंजीत सिंह (पंजाब)|महाराजा रंजीत सिंह]] जी के नियंत्रण में आया और इस प्रकार जम्मू [[सिख साम्राज्य]] का भाग बना। महाराजा रंजीत सिंह ने [[महाराजा गुलाब सिंह|गुलाब सिंह]] को जम्मू का शासक नियुक्त किया। किन्तु ये शासन अधिक समय नहीं चल पाया और महाराजा रंजीत सिंह के देहान्त के बाद ही सिख साम्राज्य कमजोर पड़ गया और [[महाराजा दलीप सिंह]] के शासन के बाद ही ब्रिटिश सेना के अधिकार में आ गया और दलीप सिंह को कंपनी के आदेशानुसार [[इंग्लैंड]] ले जाया गया। किन्तु ब्रिटिश राज के पास [[पंजाब (भारत)|पंजाब]] के कई भागों पर अधिकार करने के कारण उस समय पहाड़ों में युद्ध करने लायक पर्याप्त साधन नहीं थे। अतः उन्होंने महाराजा गुलाब सिंह को [[सतलुज नदी]] के उत्तरी क्षेत्र का सबसे शक्तिमान शासक मानते हुए [[जम्मू और कश्मीर]] का शासक मान लिया। किन्तु इसके एवज में उन्होंने महाराज से {{INR}}७५ लाख नकद लिये। यह नगद भुगतान महाराजा के सिख साम्राज्य के पूर्व जागीरदार रहे होने के कारण वैध माना गया और इस संधि के दायित्त्वों में भी आता था। इस प्रकार महाराजा गुलाब सिंह जम्मू एवं कश्मीर के संस्थापक के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
 
उन्हीं के वंशज [[महाराजा हरि सिंह|महाराजा हरिसिंह]] [[भारत के विभाजन]] के समय यहां के शासक थे और भारत के अधिकांश अन्य रजवाड़ों की भांति ही उन्हें भी [[भारत का विभाजन अधिनियम १९४७|भारत के विभाजन अधिनियम १९४७]] के अन्तर्गत्त ये विकल्प मिले कि वे चाहें तो अपने निर्णय अनुसार भारत या पाकिस्तान से मिल जायें या फ़िर स्वतंत्र राज्य ले लें; हालांकि रजवाड़ों को ये सलाह भी दी गई थी कि भौगोलिक एवं संजातीय परिस्थितियों को देखते हुए किसी एक [[अधिराज्य]] (''डोमीनियन'') में विलय हो जायें। अन्ततः जम्मू प्रान्त [[भारतीयअधिराज्यभारतीय अधिराज्य]](तत्कालीन) में ही विलय हो गया।
 
== जनसांख्यिकी ==