"कटारमल सूर्य मन्दिर": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 18:
 
== संरचना एवम् विशेषता ==
[[चित्र:[[File:Katarmal002.jpg|thumb|225px|left|thumb|सूर्य-मन्दिर का ध्वस्त शिखर (2013)]]
कटारमल सूर्य मन्दिर का निर्माण कत्यूरी राजवंश के शासक कटारमल के द्वारा हुआ था। इसका निर्माण एक ऊँचे वर्गाकार चबूतरे पर है, जो भारतवर्ष मेंं [[सूर्यदेव]] को समर्पित प्राचीन और प्रमुख मन्दिरों में से एक है। आज भी मन्दिर के ऊँचे खंडित शिखर को देखकर इसकी विशालता व वैभव का अनुमान स्पष्ट होता है। मुख्य मन्दिर के आस-पास 45 छोटे-बड़े मन्दिरों का समूह भी बेजोड़ है। मुख्य मन्दिर की संरचना त्रिरथ है और वर्गाकार गर्भगृह के साथ वक्ररेखी शिखर सहित निर्मित है। गर्भगृह का प्रवेश द्वार बेजोड़ [[काष्ठ कला]] द्वारा उत्कीर्ण था, जो कुछ अन्य अवशेषों के साथ वर्तमान में नई दिल्ली स्थित [[राष्ट्रीय संग्रहालय]] में प्रदर्शित है।