"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

विस्तार
छो सुधार
पंक्ति 31:
वोल्डेमॉर्ट अपना पदार्पण ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'' से करता है। इस उपन्यास में रोलिंग ने उसे अनिष्ट देव के रूप में प्रस्तुत किया है जिसने हैरी के माता-पिता [[जेम्स पॉटर]] और [[लिली पॉटर]] की हत्या की है। परन्तु माँ के हैरी के प्रति प्यार और बलिदान की इछाश्क्ति के कारण वोल्डेमॉर्ट के मृत्यु श्राप अवादा केदाव्रा से शिशु हैरी बच जाता है और परिणामस्वरूप वोल्डेमॉर्ट शरीर खो देता है तथा हैरी के माथे पर निशान बन जाता है। इस भाग में वोल्डेमॉर्ट पारस पत्थर प्राप्त करके अपनी खोयी हुये शरीर को फिर से प्राप्त करने का असफल प्रयास करता है। इस उदेश्य को पूरा करने के लिये वह प्रोफ़ेसर [[क्विरल]] की मदद लेता है तथा उसके सर के पीछे आ जाता है। फिर भी हैरी अंत में उसे पारस पत्थर चुराने से रोक देता है।
 
===''हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना''===
उपन्यास के दूसरे संस्करण ''[[हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना]]'' में रोलिंग ने किशोरावस्था के वोल्डेमॉर्ट टॉम मार्वोलो रिडल को प्रस्तुत किया है जो कि जिनी वेस्ली द्वारा खोजी गयी जादुई डायरी में एक याद के रूप में रहता है। इस पुस्तक में जिनी का एक शर्मीली लड़की के तौर पर चित्रण किया गया है जो हैरी को पसन्द करती है। चिंतित और अकेली जिनी उस डायरी में अपने राज लिखने प्रारम्भ कर देती है जिसके कारण उसे रिडल से सहानुभूति उत्पन्न हो जाती है। कहानी के अंत में रिडल अपने नाम के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके खुलासा करता है कि वही वोल्डेमॉर्ट है जो अपनी जादुई डायरी के सहारे अपने शरीर को पुनः प्राप्त करके अनिष्ट देव बनना चाहता है। वह आगे खुलासा करता है कि उसने रहस्यमयी तहखाना खोलने के लिये जिनी को प्यादे के रूप में इस्तेमाल किया तथा वह जिनी के कमजोर होने पर वह मजबूत होगा परन्तु हैरी ने बैसिलिस्क के दातों की मदद से डायरी में बंद टॉम रिडल के यादों को परास्त किया। ''हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स'' में को प्राध्यापक [[ऐल्बस डम्बल्डोर]] के माध्यम से पता चलता है कि वह डायरी वोल्डेमॉर्ट के 7 [[होर्क्रक्स]] में एक थी।
 
===''हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी''===
तृतीय संस्करण में वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति नहीं है। कहानी के अंत के समय [[ज्योतिषशास्त्र]] की प्रोफेसर [[सिबिल ट्रेलावने]] ने एक स्वामिभक्त नौकर द्वारा वोल्डेमॉर्ट के पुनः जीवित किये जाने की भविष्यवाणी की और बताया कि वह नौकर 12 वर्षों बाद कैद से मुक्त होगा। शुरुआत में यह नौकर [[सीरियस ब्लैक]] लग रहा था परन्तु असल में वह रॉन काके चूहा स्क्रैबर्स के भेष में था जिसका असली नाम [[पीटर पेटिग्र्यु]] या वॉर्मटेल था।
 
==सन्दर्भ==