"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

छो सुधार
→‎उपस्थिति: विस्तार
पंक्ति 32:
 
===''हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना''===
उपन्यास के दूसरे संस्करण ''[[हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना]]'' में रोलिंग ने किशोरावस्था के वोल्डेमॉर्ट टॉम मार्वोलो रिडल को प्रस्तुत किया है जो कि जिनी वेस्ली द्वारा खोजी गयी जादुई डायरी में एक याद के रूप में रहता है। इस पुस्तक में जिनी का एक शर्मीली लड़की के तौर पर चित्रण किया गया है जो हैरी को पसन्द करती है। चिंतित और अकेली जिनी उस डायरी में अपने राज लिखने प्रारम्भ कर देती है जिसके कारण उसे रिडल से सहानुभूति उत्पन्न हो जाती है। कहानी के अंत में रिडल अपने नाम के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके खुलासा करता है कि वही वोल्डेमॉर्ट है जो अपनी जादुई डायरी के सहारे अपने शरीर को पुनः प्राप्त करके अनिष्ट देव बनना चाहता है। वह आगे खुलासा करता है कि उसने रहस्यमयी तहखाना खोलने के लिये जिनी को प्यादे के रूप में इस्तेमाल किया तथा वह जिनी के कमजोर होने पर वह मजबूत होगा परन्तु हैरी ने बैसिलिस्क के दातों की मदद से डायरी में बंद टॉम रिडल के यादों को परास्त किया। ''हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स'' में हैरी को प्राध्यापक [[ऐल्बस डम्बल्डोर]] के माध्यम से पता चलता है कि वह डायरी वोल्डेमॉर्ट के 7 [[होर्क्रक्स]] में एक थी।
 
===''हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी''===
तृतीय संस्करण में वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति नहीं है। कहानी के अंत के समय [[ज्योतिषशास्त्र]] की प्रोफेसर [[सिबिल ट्रेलावने]] ने एक स्वामिभक्त नौकर द्वारा वोल्डेमॉर्ट के पुनः जीवित किये जाने की भविष्यवाणी की और बताया कि वह नौकर 12 वर्षों बाद कैद से मुक्त होगा। शुरुआत में यह नौकर [[सीरियस ब्लैक]] लग रहा था परन्तु असल में वह रॉन के चूहा स्क्रैबर्स के भेष में था जिसका असली नाम [[पीटर पेटिग्र्यु]] या वॉर्मटेल था।
 
===''हैरी पॉटर और आग का प्याला''===
चौथे संस्करण ''[[हैरी पॉटर और आग का प्याला]]'' में वोल्डेमॉर्ट उपन्यास के शुरुआत तथा अन्त में आता है। उसका मिनियन [[बर्टी क्राउच जूनियर]] हॉग्वार्ट्स के प्रोफेसर [[मैड-आई मूडी]] का भेष बनाकर आ जाता है तथा जादूगरी की त्रिकोणीय शृंखला में अपनी चालों से आग के प्याले में हैरी का नाम डाल देता है, जबकि हैरी के पास उस प्रतियोगिता के लिये आवश्यक योग्यता नहीं थी। वोल्डेमॉर्ट का लक्ष्य हैरी को [[लिटिल हैंगलटन]] कब्रगाह बुलाना था जहाँ रिडल परिवार की कब्रे थी। उसका मुख्य उद्देश्य अपना शरीर वापस पाना था। इसके लिये बर्टी क्राउच ने त्रिकोणीय शृंखला की विजेता ट्राफी पर काला जादू किया। कहानी के अन्त में हैरी पकड़ा जाता है और लिटिल हैंगलटन कब्रगाह में पीटर पेटिग्र्यु द्वारा उसका खून इस्तेमाल करके, भीषण जादुई रितीयों द्वारा वोल्डेमॉर्ट को पुनः अपना शरीर साथ ही पूरी ताकत के साथ वापस मिल जाता है।<ref name="{{HP4}}ch32">{{HPref|book=4}}</ref> इस दौरान हैरी के सहपाठी [[सेड्रिक डिग्री]], जो कि हैरी के साथ ही उस कब्रगाह में आ गया था, की पीटर पेटिग्र्यु वोल्डेमॉर्ट के आदेश पर हत्या कर देता है। <ref name="{{HP4}}ch36">{{HPref|book=4|chapter=36}}</ref>
 
===''हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह''===
पाँचवे संस्करण ''[[हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह]]'' में वोल्डेमॉर्ट सबसे अन्त में आता है। इस पुस्तक में वोल्डेमॉर्ट [[जादू मंत्रालय]] का इस्तेमाल करके सभी को विश्वास दिला देता है कि वह वापस नहीं आया है। इस भाग में वह बेलाट्रिक्स लैसट्रेज़ तथा अन्य प्राण भक्षियों की अज़्काबान से रिहाई तथा रहस्य मंत्रालय से अपने और हैरी के बारे में हुई भविष्यवाणी का पूरा विवरण पाने की योजना बनाता है। वह प्राण भक्षियों के समूह को भविष्यवाणी का विवरण प्राप्त करने को भेजता है परन्तु वह उसका सामना मायापंछियों के समूह से हो जाता है। बेलाट्रिक्स को छोड़कर सभी प्राण भक्षी बंदी बना लिये जाते है तथा वोल्डेमॉर्ट का डम्बल्डोर से भयंकर मुकाबला होता है। इस दौरान वह हैरी को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास करता है, परन्तु वह असफल हो जाता है जो कि वोल्डेमॉर्ट की समझ से बाहर था। डम्बल्डोर की जीत भापकर वोल्डेमॉर्ट गायब हो जाता है और उसके इरादे असफल हो जाते हैं।<ref name="{{HP5}}ch35">{{HPref|book=5|chapter=35}}</ref>
 
==सन्दर्भ==