"उपदंश": अवतरणों में अंतर

improving intro with reference
No edit summary
पंक्ति 2:
'''उपदंश''' (Syphilis) एक प्रकार का संक्रामक यौन रोग<ref>http://www.biovatica.com/updansh.htm</ref> है जो मुख्यतः लैंगिक संपर्क के द्वारा फैलता है। इसका कारक रोगाणु एक [[जीवाणु]], 'ट्रीपोनीमा पैलिडम' है। इसके लक्षण अनेक हैं एंव बिना सही परीक्षा के इसका सही पता करना कठिन है। इसे [[सीरोलोजिकल परीक्षण]] द्वारा चिन्हित किया जाता है। इसका इलाज [[पेन्सिलिन]] नामक [[प्रतिजैविक|एण्टीबायोटिक]] से किया जाता है। यह सबसे प्राचीन और कारगर इलाज है। यदि बिना चिकित्सा के छोड़ दिया जाये तो यह रोग [[हृदय]], [[मस्तिष्क]], आंखों एंव हड्डियों को क्षति पहुंचा सकता है।
 
इसकी उत्पत्ति के कारणों के मुख्य रूप से आघात, अशौच तथा प्रदुष्ट योनिवाली स्त्री के साथ संसर्ग बताया गया है। यह एक संक्रामक रोग है जो जो इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति के साथ संपर्क करने वाले के यौनांग में एक सप्ताह से चार सप्ताह के बीच प्रकट हो जाता है<ref>http://www.biovatica.com/updansh.htm</ref>. इस प्रकार यह एक [[औपसर्गिक व्याधि]] है जिसमें [[शिश्न]] पर [[ब्रण]] (sore) पाए जाते हैं। दोषभेद से इनके लक्षणों में भेद मिलता है। उचित चिकित्सा न करने पर संपूर्ण लिंग सड़-गलकर गिर सकता है और बिना शिश्न के [[अंडकोष]] रह जाते हैं।
 
[[आयर्वेद]] में उपदंश के पाँच भेद बताए गए हैं जिन्हें क्रमश:, वात, पित्त, कफ, त्रिदोष एवं रक्त की विकृति के कारण होना बताया गया है। वातज उपदंश में सूई चुभने या शस्त्रभेदन सरीखी पीड़ा होती है। पैत्तिक उपदंश में शीघ्र ही पीला पूय पड़ जाता है और उसमें क्लेद, दाह एवं लालिमा रहती है। कफज उपदंश में खुजली होती है पर पीड़ा और पाक का सर्वथा अभाव रहता है। यह सफेद, घन तथा जलीय स्रावयुक्त होता है। त्रिदोषज में नाना प्रकार की व्यथा होती है और मिश्रित लक्षण मिलते हैं। रक्तज उपदंश में व्रण से रक्तस्राव बहुत अधिक होता रहता है और रोगी बहुत दुर्बल हो जाता है। इसमें पैत्तिक लक्षण भी मिलते हैं। इस प्रकार आयुर्वेद में उपदंश शिश्न की अनेक व्याधियों का समूह मालूम पड़ता है जिसमें सिफ़िलिस, सॉफ्ट शैंकर (soft chanchre) एवं शिश्न के कैंसर सभी सम्मिलित हैं।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/उपदंश" से प्राप्त