"अफ़ग़ानिस्तान": अवतरणों में अंतर

ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: मे → में , → (2)
पंक्ति 9:
|national_motto =
|image_map = Afghanistan (orthographic projection).svg
|national_anthem = ''[[अफ़ग़ानिस्तान का राष्ट्रगान]]''<br /><center></center>
|official_languages = [[पश्तो]], [[फारसी]]
|demonym = [[अफगान]]
पंक्ति 61:
}}
 
'''अफ़ग़ानिस्तान''' इस्लामिक गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी [[दक्षिण एशिया]] से जोड़ दिया है। इसके पूर्व में [[पाकिस्तान]], उत्तर पूर्व में [[भारत]] तथा [[चीन]], उत्तर में [[ताजिकिस्तान]], [[कज़ाकस्तान]] तथा [[तुर्कमेनिस्तान]] तथा पश्चिम में [[ईरान]] है।
 
अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का8 एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य [[पाषाण काल]] ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू. के रूप में मानी जा सकती है। यह क्षेत्र एक ऐसे भू-रणनीतिक स्थान पर अवस्थित है जो [[मध्य एशिया]] और [[पश्चिम एशिया]] को [[भारतीय उपमहाद्वीप]] की [[संस्कृति]] से जोड़ता है। इस भूमि पर [[कुषाण]], [[हफ्थलिट]], [[समानी]], [[गजनवी]], [[मोहमद गौरी]], [[मुगल]], [[दुर्रानी]] और अनेक दूसरे प्रमुख साम्राज्यों का उत्थान हुआ है। प्राचीन काल में [[फ़ारस]] तथा शक साम्राज्यों का अंग रहा अफ़्ग़ानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की कर्मभूमि रहा है। इनमें [[सिकन्दर]], फारसी शासक [[दारा प्रथम]], तुर्क,[[मुगल]] शासक [[बाबर]], [[मुहम्मद गौरी]], [[नादिर शाह]] इत्यादि के नाम प्रमुख हैं। [[ब्रिटिश]] सेनाओं ने भी कई बार अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण किया। वर्तमान में [[अमेरिका]] द्वारा [[तालेबान]] पर आक्रमण किये जाने के बाद [[नाटो]](NATO) की सेनाएं वहां बनी हुई हैं।
पंक्ति 74:
[[चित्र:Afghanistan map Hindi.png|thumb|left]]
 
मानव बसाहट १०,००० साल से भी अधिक पुराना हो सकता है। ईसा के १८०० साल पहले आर्यों का आगमन इस क्षेत्र में हुआ। ईसा के ७०० साल पहले इसके उत्तरी क्षेत्र मेमें [[गांधार]] महाजनपद था जिसके बारे में भारतीय स्रोत [[महाभारत]] तथा अन्य ग्रंथों में वर्णन मिलता है। ईसापूर्व ५०० में [[फ़ारस]] के [[हखामनी]] शासकों ने इसको जीत लिया। [[सिकन्दर]] के फारस विजय अभियान के तहते अफ़गानिस्तान भी [[यूनानी साम्राज्य]] का अंग बन गया। इसके बाद यह शकों के शासन में आए। शक स्कीथियों के भारतीय अंग थे। ईसापूर्व २३० में मौर्य शासन के तहत अफ़ग़ानिस्तान का संपूर्ण इलाका आ चुका था पर मौर्यों का शासन अधिक दिनों तक नहीं रहा। इसके बाद पार्थियन और फ़िर सासानी शासकों ने फ़ारस में केन्द्रित अपने साम्राज्यों का हिस्सा इसे बना लिया। [[सासनी वंश]] [[इस्लाम]] के आगमन से पूर्व का आखिरी ईरानी वंश था। अरबों ने ख़ुरासान पर सन् ७०७ में अधिकार कर लिया। [[सामानी वंश]], जो फ़ारसी मूल के पर सुन्नी थे, ने ९८७ इस्वी में अपना शासन गजनवियों को खो दिया जिसके फलस्वरूप लगभग संपूर्ण अफ़ग़ानिस्तान ग़ज़नवियों के हाथों आ गया। ग़ोर के शासकों ने गज़नी पर ११८३ में अधिकार कर लिया।
 
मध्यकाल में कई अफ़्गान शासकों ने [[दिल्ली]] की सत्ता पर अधिकार किया या करने का प्रयत्न किया जिनमें [[लोदी वंश]] का नाम प्रमुख है। इसके अलावा भी कई मुस्लिम आक्रमणकारियों ने अफगान शाहों की मदद से हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया था जिसमें [[बाबर]], [[नादिर शाह]] तथा [[अहमद शाह अब्दाली]] शामिल है। अफ़ग़ानिस्तान के कुछ क्षेत्र [[दिल्ली सल्तनत]] के अंग थे।
पंक्ति 82:
 
==नाम की उत्पत्ति==
अफगानिस्तान नाम अफ्गान समुदाय की जगह के रूप में प्रयुक्त किया गया है, यह नाम सबसे पहले 10 वीं शताब्दी में हूदूद उल-आलम (विश्व की सीमाएं) नाम की भौगोलिक किताब में आया था इसके रचनाकार का नाम अज्ञात है' साल 2006 में पारित देश के संविधान में अफगानिस्तान के सभी नागरिकों को अफ्गान कहा गया है जो अफगानिस्तान के सभी नागरिक अफ्गान है'
=== वर्तमान ===
वर्तमान में (फरवरी २००७) देश में [[नाटो]](NATO) की सेनाएं बनी हैं और देश में लोकतांत्रिक सरकार का शासन है। हालांकि [[तालेबान|तालिबान]] ने फिर से कुछ क्षेत्रों पर अधिपत्य जमा लिया है, [[अमेरिका]] का कहना है कि [[तालेबान|तालिबान] ] को [[पाकिस्तानी]] जमीन पर फलने-फूलने दिया जा रहा है।
 
== प्रशासनिक विभाग ==