"काबुल": अवतरणों में अंतर

छो →‎इतिहास: लाल कड़ी हटायी
ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: → (30)
पंक्ति 2:
{{Infobox City in Afghanistan
|official_name =काबुल
|native_name = Kabul / کابل
|province_name = काबुल
|image =Kabul Skyline.jpg
|image_size = 275px
|image_caption = काबुल शहर
|latd = 34.533
|longd = 69.166
|districts = 18 [[काबुल#Administration|सेक्टर]] या बोरो
|population_total = 2994000| population_as_of = 2005
|population_footnote =<ref>UN World Urbanization Prospects:
The 2005 Revision Population Database...[http://esa.un.org/unup/index.asp?panel=2 link]</ref>
|population_note = शहर का UN अनुमान
|population_metro =
|population_metro_as_of =
|population_rank = 1st
|population_density_km2 =
|area_total_km2 =
|elevation_m = 1790
|numdistricts =
|leader_title = [[महापौर]]
|leader_name = रोहुल्लाह अमान
|leader_title_2 = पुलिस मुख्य
|leader_name_2 = Asmatullah Dawlatzai<ref>Pajhwok Afghan News, [http://www.pajhwok.com/viewstory.asp?lng=eng&id=30504 Coordination among forces top priority (January 17, 2007})]</ref>
}}
 
पंक्ति 34:
== आकर्षण ==
=== अफगान नेशनल म्‍यूजियम ===
इसे काबुल म्‍यूजियम भी कहा जाता है। यह ऐतिहासिक दो मंजिला इमारत काबुल में स्थित है। इस म्‍यूजियम को मध्‍य एशिया का सबसे समृद्ध संग्रहालय माना जाता है। यहां कई सहस्राब्दिक पूर्व के लगभग एक लाख दुलर्भ वस्‍तुओं का संग्रह है। इस म्‍यूजियम की स्‍थापना 1920 ई. में हुई थी। 1973 ई. में एक [[डच]] वास्‍तुविद को इस संग्रहालय की नई इमारत का डिजाइन तैयार करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह योजना पूर्ण न हो सकी। 1996 ई. में [[तालिबान]] शासन के दौरान इस म्‍यूजियम को लूटा गया। इस म्‍यूजियम को पुन: अपने वास्‍तविक रूप में लाने के लिए अंर्तराष्‍ट्रीय समुदाय ने 2003 ई. में 350000 अमेरिकी डालर का सहयोग दिया। विदेशी सहायता से बने नए इस संग्रहालय का उदघाटन 29 सितंबर 2004 ई. को किया गया। इस संग्रहालय में कुषाण काल से सम्‍बन्‍धित विभिन्‍न बौद्ध स्‍मृति चिन्‍हों का अच्‍छा संग्रह है। इसके अलावा यहां इस्‍लाम धर्म के प्रारंभिक काल से संबंद्ध दस्‍तावेजों का संग्रह भी है।
 
=== दारुल अमन पैलेस ===
पंक्ति 44:
 
=== बाला हिसार ===
यह अफगानिस्‍तान का प्राचीन किला है। इस किले का निर्माण 5वीं शताब्‍दी ई. पू. के आस-पास हुआ था। बाला हिसार वर्तमान काबुल शहर के दक्षिण में खुह-ए-शेरदरवाज पहाड़ी के पास स्थित है। यह किला मूल रूप से दो भागों में विभक्‍त था। किले के नि‍चले भाग में बैरक तथा तीन राजकीय भवन थे। जबकि ऊपरी भाग में शस्‍त्रागार तथा कारागार था। इस कारागार को काला गढा के नाम से जाना जाता‍ था।
 
=== काबुल सिटी सेंटर ===
यह अफगानिस्‍तान का पहला आधुनिक मॉल है। इसका उदघाटन 2005 ई. को किया गया। यह नौ मंजिला मॉल काबुल के निचले हिस्‍से में स्थित है।
 
=== बाग-ए-बाबर ===
यह काबुल आने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्‍थान है। इसी बाग में प्रथम मुगल बादशाह बाबर की कब्र है। यह बाग कई बगीचों को मिलाकर बनाया गया है। इस बाग की बाहरी दीवार का पुनर्निर्माण 2005 ई. में पुरानी शैली में ही किया गया था। इस दीवार को 1992-96 ई. में युद्ध के दौरान क्षति पहुंची थी। यह बाग काबुल के चेचलस्‍टन क्षेत्र में स्थित है। बाबर की मृत्‍यु के बाद उन्‍हें आगरा में दफनाया गया था। लेकिन बाबर की यह इच्‍छा थी कि उन्‍हें काबुल में दफनाया जा। इस कारण उनकी इच्‍छानुसार उन्‍हें काबुल लाकर इस बाग में दफनाया गया। इसी बाग की प्रेरणा से भारत में मुगल बादशाहों ने कई बागों का निर्माण करवाया।
 
=== काबुल चिडियाघर ===
पंक्ति 61:
 
=== पघमान गार्डन ===
यह गार्डन काबुल में छुट्टियां बिताने के लिए सबसे खूबसूरत स्‍थल है। यहां लोग अपने मित्रों तथा संबंधियों के साथ छुट्टियां बिताने आते हैं। इस गार्डन का निर्माण 1927-28 ई. में बादशाह अमानुल्‍लाह ने करवाया था।
 
इसके अलावा हाजी अब्‍दुल रहमान मस्जिद, पुल-ए किस्‍ती मस्जिद, ओरघा झील, बाग-ए-जनाना, बाग-ए-बाला आदि भी दर्शनीय है।
 
== चित्र दीर्घा ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/काबुल" से प्राप्त