छो 49.202.193.222 (Talk) के संपादनों को हटाकर संजीव कुमार के आखिरी अवत...
ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: मे → में , बडा → बड़ा
पंक्ति 3:
[[चित्र:Armillaria ostoyae MO.jpg|right|thumb|300px|"आर्मिलेरिया ओस्टोयी" नामक कवक]]
 
'''फफूंद''' या '''कवक''' एक प्रकार के [[पौधा|पौधे]] हैं जो अपना भोजन सड़े गले म्रृत [[कार्बनिक पदार्थ|कार्बनिक पदार्थों]] से प्राप्त करते हैं। ये संसार के प्रारंभ से ही जगत में उपस्थित हैं। इनका सबसे बडाबड़ा लाभ इनका संसार मेमें अपमार्जक के रूप में कार्य करना है। इनके द्वारा जगत में से कचरा हटा दिया जाता है।
 
कवक (फंगस, Fungus) जीवों का एक विशाल समुदाय है जिसे साधारणतया वनस्पतियों में वर्गीकृत किया जाता है। इस वर्ग के सदस्य पर्णहरिम (chlorophyll) रहित होते हैं और इनमें प्रजनन बीजाणुओं (spore) द्वारा होता है। ये सभी सूकाय (thalloid) वनस्पतियाँ हैं, अर्थात् इनके शरीर के [[ऊतकों]] (tissues) में कोई भेदकरण नहीं होता; दूसरे शब्दों में, इनमें जड़, तना और पत्तियाँ नहीं होतीं तथा इनमें अधिक प्रगतिशील पौधों की भाँति संवहनीयतंत्र (vascular system) नहीं होता। पहले इस प्रकार के सभी जीव एक ही वर्ग कवक के अंतर्गत परिगाणित होते थे, परंतु अब वनस्पति विज्ञानविदों ने कवक वर्ग के अतिरिक्त दो अन्य वर्गों की स्थापना की है जिनमें क्रमानुसार [[जीवाणु]] (bacteria) और श्लेष्मोर्णिका (slime mold) हैं। जीवाणु एककोशीय होते हैं जिनमें प्रारूपिक नाभिक (typical nucleus) नहीं होता तथा श्लेष्मोर्णिक की बनावट और पोषाहार (, nutrition) जंतुओं की भाँति होता है। कवक अध्ययन के विज्ञान को [[कवक विज्ञान]] (mycology) कहते हैं।
पंक्ति 26:
साधारण कवक का शरीर ढीले कवकतंतुओं से निर्मित होता है किंतु कुछ उच्च कवकों के जीवनवृत्त की कुछ अवस्थाओं में उनसे कवकजाल घने होकर सघन ऊतक बनाते हैं जिसे संजीवितक (plectenchyma) और कूटजीवितक (preudoparenchyma)।
 
दीर्घितक ढीला ऊतक होता है, जिसमें प्रत्येक कवकतंतु अपना अपनत्व बनाए रखता है। कूटजीवितक में सूत्र काफी घने होते हैं तथा वे अपना ऐकात्म्य खो बैठते हैं और काटने पर उच्चवर्गीय पौधों के जीवितक कोशों (Parenchyma cells) के समान दिखाई पड़ते हैं। इन ऊतकों से विभिन्न प्रकार के वानस्पतिक और प्रजनन विन्यास (reproductive structure) का निर्माण होता है।
 
कवक की बनावट चाहे कितनी ही जटिल क्यों न हो, पर वे सभी कवकतंतुओं द्वारा ही निर्मित होते हैं। ये तंतु इतने सघन होते हैं कि वे ऊतक के रूप में प्रतीत होते हैं, किंतु कवकों में कभी भी वास्तविक ऊतक नहीं होता।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/फफूंद" से प्राप्त