"इन्दिरा गांधी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 56:
}}
[[चित्र:Gandhi and Indira 1924.jpg|thumb|right|युवा इन्दिरा नेहरू और[[महात्मा गांधी]] एक अनशन के दौरान]]
'''इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी''' (जन्म उपनाम: नेहरू) ([[19 नवंबर]] [[1917]]-[[31 अक्टूबर]] [[1984]]) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की [[प्रधानमन्त्री]] रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी [[राजनैतिक हत्या]] तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे [[भारत]] की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।
 
== प्रारंभिक जीवन और करीअर ==
इन्दिरा का जन्म 19 नवम्बर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली [[नेहरू-गांधी परिवार|नेहरू परिवार]] में हुआ था।<ref>{{cite web|url=https://blogs.timesofindia.indiatimes.com/bloody-mary/19th-november-2017-100-years-of-indira-gandhi-she-was-the-mother-of-every-indian-supremo/|title=19th November 2017: 100 years of Indira Gandhi. She was the mother of every Indian supremo}}</ref> इनके पिता [[जवाहरलाल नेहरू]] और इनकी माता [[कमला नेहरू]] थीं।
 
इन्दिरा को उनका "गांधी" उपनाम [[फिरोज गांधी|फिरोज़ गाँधी]] से [[विवाह]] के पश्चात मिला था।<ref>[http://hindi.webdunia.com/national-hindi-news/indira-gandhi-former-india-pm-firoge-gandhi-115062500010_1.html इंदिरा इस तरह बनीं गांधी, पढ़ें पूरी कहानी...] (वेबदुनिया)</ref> इनका [[मोहनदास करमचंद गाँधी]] से न तो खून का और न ही शादी के द्वारा कोई रिश्ता था। इनके पितामह [[मोतीलाल नेहरू]] एक प्रमुख भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे। इनके पिता [[जवाहरलाल नेहरू]] भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे।