"केन (पहलवान)": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
No edit summary टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
||
पंक्ति 16:
===वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (1995 - वर्तमान)===
जैकब्स का WWE में 1995 में डेब्यू हुआ। तब उन्होने "माइक यूनाबाँब" रिंग नाम चुना था। 1995 में जैकब्स "इसहाक यैंकम" नाम द्वारा कुश्ती करने लगे। इसहाक यैंकम का पात्र एक दंत चिकित्सक का था जिन्हे जेर्री "द किंग" लाॅलर ने ब्रेट "द हिटमॅन" हार्ट को हराने के लिए लाया था। 1995 के समर्स्लॅम मे हार्ट और यैंकम के बीच संघर्ष हुआ जहां हार्ट विजेता निकले। सितंबर 1996 में जैकब्स ने एक नया पात्र का प्रारंभ किया। यह पात्र पहलवान "डीज़ल" के हमशक़्ल का था, जिसके कारण जैकब्स को "फेक डीज़ल" कहा जाता था।
====केन (1997 - वर्तमान)====
1997 में पाॅल बेरर [[द अंडरटेकर]] से कहने लगे कि वह उनके पुराने रहस्य को जानते है। फिर यह जाना गया कि वह रहस्य यह था कि अंडरटेकर ने अपने बाल्य में अपना घर जलाया था जहां उनके माता पिता का मृत्यु हो गया। पाॅल बेरर ने कहा कि अंडरटेकर का सौतेला भाई, जिसका नाम "केन" था, जिवित हैं। जैकब्स "केन" बन कर अक्टूबर 1997 में पहली बार रिंग में आये। जैकब्स ने पहचान छिपाने के लिए एक मुखौटा पहना था। इसके लिए दिए गए कारण यह था कि केन का मुख बचपन में जल गया था जब अंडरटेकर ने घर जलाया।
|