"गुजरी महल": अवतरणों में अंतर

prod
ss
पंक्ति 1:
<nowiki>{{subst:Proposed deletionprod|concern=</nowiki>''non notable ,it looks like some fantasy''<nowiki> folklore}}</nowiki>
 
[[हरियाणा]] के [[हिसार क़िले]] में स्थित '''गूजरी महल''' आज भी सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ और गूजरी की अमर प्रेमकथा की गवाही दे रहा है। गूजरी महल भले ही आगरा के ताजमहल जैसी भव्य इमारत न हो, लेकिन दोनों की पृष्ठभूमि प्रेम पर आधारित है। ताजमहल मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में १६३१ में बनवाना शुरू किया था, जो २२ साल बाद बनकर तैयार हो सका। हिसार का गूजरी महल १३५४ में [[फ़िरोज़ शाह तुग़लक़]] ने अपनी प्रेमिका गूजरी के प्रेम में बनवाना शुरू किया, जो महज़ दो साल में बनकर तैयार हो गया। गूजरी महल में काला पत्थर इस्तेमाल किया गया है, जबकि ताजमहल बेशक़ीमती सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया है। इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों में एक और बड़ी असमानता यह है कि ताजमहल शाहजहां ने मुमताज़ की याद में बनवाया था। ताज एक मक़बरा है, जबकि गूजरी महल फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने गूजरी के रहने के लिए बनवाया था, जो महल ही है।