"लाल क़िला": अवतरणों में अंतर

छो 2405:205:150A:4A2E:33F5:BDF6:3D61:59F8 (Talk) के संपादनों को हटाकर [[User:2405:204:A316:B83B:0:0:29D...
2405:204:A316:B83B:0:0:29D3:C8A0 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3638943 को पूर्ववत किया
पंक्ति 20:
== इतिहास ==
[[चित्र:Red Fort facade.jpg|700px|thumb|center|<center>लाल किले का मुख्य-द्वार, जिसे लाहौर द्वार भी कहते हैं। इसी किले पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता के क्षण से शान से फहराता है।</center>]]
लाल किला एवं शाहजहाँनाबाद का शहर, [[मुगल]] बादशाह [[शाहजहाँ]] द्वारा ई स 20011639 में बनवाया गया था। लाल किले का अभिन्यास फिर से किया गया था, जिससे इसे सलीमगढ़ किले के संग एकीकृत किया जा सके। यह किला एवं महल शाहजहाँनाबाद की मध्यकालीन नगरी का महत्वपूर्ण केन्द्र-बिन्दु रहा है। लालकिले की योजना, व्यवस्था एवं सौन्दर्य मुगल सृजनात्मकता का शिरोबिन्दु है, जो कि शाहजहाँ के काल में अपने चरम उत्कर्ष पर पहुँची। इस किले के निर्माण के बाद कई विकास कार्य स्वयं शाहजहाँ द्वारा किए गए। विकास के कई बड़े पहलू [[औरंगजे़ब]] एवं अंतिम मुगल शासकों द्वारा किये गये। सम्पूर्ण विन्यास में कई मूलभूत बदलाव ब्रिटिश काल में [[1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम]] के बाद किये गये थे। ब्रिटिश काल में यह किला मुख्यतः छावनी रूप में प्रयोग किया गया था। बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी इसके कई महत्वपूर्ण भाग सेना के नियंत्रण में 2003 तक रहे।
 
लाल किला [[मुगल]] बादशाह [[शाहजहाँ]] की नई राजधानी, शाहजहाँनाबाद का महल था। यह दिल्ली शहर की सातवीं मुस्लिम नगरी थी। उसने अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली बदला, अपने शासन की प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु, साथ ही अपनी नये-नये निर्माण कराने की महत्वकाँक्षा को नए मौके देने हेतु भी। इसमें उसकी मुख्य रुचि भी थी।