"पारा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
छो बॉट: वर्तनी सुधार (तरंगदैर्ध्य)
पंक्ति 51:
==उपयोग==
[[चित्र:Barometer mercury column hg.jpg|right|thumb|300px|बैरोमीटर का पारद स्तम्भ]]
द्रव अवस्था, उच्च [[घनत्व]] और न्यून [[वाष्पदबाव]] के कारण पारद का उपयोग [[थर्मामीटर]], [[बैरोमीटर]], [[मैनोमीटर]] तथा अन्य मापक उपकरणों में होता है। पारद का उपयोग अनेक लपों तथा विसर्जन नलिकाओं में भी होता है। ऐसी आशा है कि [[परमाणु ऊर्जा]] द्वारा चालित यंत्रों में पारद का उपयोग बढ़ेगा, क्योंकि इसके वाष्प द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण सुगमता से हो सकता है। पारद के स्पेक्ट्रम की हरी रेखा को तरंगदैर्ध्यतरंगदैर्घ्य मापन में मानक माना गया है।
 
पारद के अनेक यौगिक औषध रूप में उपयोगी हैं। मरक्यूरिक क्लोराइड, बेंजोएट, सायनाइड, सैलिसिलेट, आयोडाइड आदि कीटाणुनाशक गुणवाले यौगिक हैं। मरक्यूरोक्रोम चोट आदि में बहुधा लगाया जाता है। इसके कुछ यौगिक [[चर्मरोग|चर्मरोगों]] में लाभकारी सिद्ध हुए हैं। पारदवाष्प श्वास द्वारा शरीर में प्रवेश कर हानि करता है। इस कारण पारद के साथ कार्य करने में सावधानी बरतनी चाहिए। पारद के यौगिक बहुधा विषैले होते हैं, जिनके द्वारा मृत्यु हो सकती है। यदि अकस्मात् कोई इन्हें खा ले, तो तुरंत डाक्टर को बुलाना चाहिए। दूध या कच्चा अंडा खिलाकर, गैस्ट्रिक नलिका (gastric tube) द्वारा पेट की शीघ्र सफाई करने से विष का प्रभाव कम हो जाता है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/पारा" से प्राप्त