"सेमरा, गाजीपुर": अवतरणों में अंतर

चित्र के स्थान का बदलाव
छोNo edit summary
पंक्ति 62:
}}
 
सेमरा गाँव गाज़ीपुर जिले का एक गाँव है। यह जिला [[मुख्यालय]] से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ से नजदीकी रेलवे स्टेशन युसूफपुर 8 किमी की दूरी पर है और यह गाँव गाज़ीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बसे मुहम्मदाबाद कस्बे से 5 किमी की दूरी पर है। सेमरा, शेरपुर ग्राम पंचायत का एक हिस्सा है। व्यवहारत: शिव राय का पुरा और छनबईया भी सेमरा के ही अंग हैं गाँव की आबादी 12000 है और मतदाताओं की संख्या 5000 है।
 
यह गाँव [[गंगा]] के किनारे बसा है और दो दशकों से गंगा कटान से बुरी तरह त्रस्त है। शिव राय का पुरा का 80% भाग जबकि सेमरा का 50% भाग गंगा में समाहित हो चुका है। सरकार द्वारा गाँव के अस्तित्व को बचाने के लिए कुछ अस्थायी व्यवस्था की गयी है लेकिन आज भी कटान का खतरा सेमरा व शिव राय का पुरा पर मँडरा रहा है। गाँव के लोगों का मुख्य व्सवसाय खेती है और [[आलू]] की खेती यहाँ बड़े पैमाने पर की जाती है।