"यालू नदी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 1:
[[चित्र:Yalurivermap.png|thumb|210px|यालू नदी का नक़्शा]]
[[चित्र:SinuijuPark innear Sino-Korea Friendship Bridge - Sinuiju DPRK02(DPRK).jpg|thumb|210px|[[उत्तर कोरिया]] में यालू नदी के किनारे]]
'''यालू नदी''' ([[चीनी भाषा|चीनी]]: 鸭绿江) या '''अमनोक नदी''' ([[कोरियाई भाषा|कोरियाई]]: 압록강) [[उत्तर कोरिया]] और [[चीन]] की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक नदी है। "यालू" नाम मान्छु भाषा से लिया गया है जिसमें इसका अर्थ "सरहद" होता है। यह दरिया [[चंगबाई पर्वत शृंखला]] के लगभग २,५०० मीटर ऊँचे [[बएकदू पर्वत]] से उत्पन्न होता है और फिर कुछ मरोड़ों के साथ दक्षिण-पश्चिम की तरफ़ बहता हुआ कोरिया की खाड़ी में जा मिलता है।<ref name="guo2007">[http://books.google.com/books?id=z5Le627xQLgC Territorial disputes and resource management: a global handbook], Rongxing Guo, Nova Publishers, 2007, ISBN 978-1-60021-445-5.</ref> इसकी लम्बाई ७९० किमी है और इसे ३०,००० वर्ग किमी के [[जलसम्भर]] क्षेत्र से पानी मिलता है। इसपर नावी यातायात कठिन है क्योंकि बहुत से स्थानों पर इसकी गहराई काफी कम है।