"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

विस्तार
पंक्ति 53:
सातवें संस्करण ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े]]'' में वोल्डेमॉर्ट परम शक्तियों को प्राप्त करने का और अधिक प्रयास करता है। वह जादू मंत्रालय को भंग कर देता है तथा स्वयं को [[पियस थिकनेस]] के साथ बदल लेता है, जो कि सम्मोहित श्राप के प्रभाव में था।<ref name="DH121315">{{HPref|book=7}}{{page needed|date=January 2011}}</ref> एक अधिनायकवादी राज्य स्थापित करने के लिये वह मगलू जादूगरों के साथ भेदभाव करता है और उन्हें ''शुद्ध रक्त'' वाले जादूगरों से जादू की कला चुराने के आरोप गिरफ्तार करने लगता है।<ref name="DH121315"/> वह अपनी वर्तमान छड़ी से हैरी को नहीं मार सकता था क्योंकि उसकी और हैरी की छड़ी के अक्ष समान थे इसलिये [[ल्यूसियस मेल्फॉय]] द्वारा ली गयी छड़ी से हैरी को मारने में असफल होने के बाद वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली छड़ी [[एल्डर छड़ी]] की खोज में जुट जाता है जिससे वह हैरी की छड़ी से पार पा सके और अजेय बन सके। वह इस कार्य को पूरा करने के लिये ग्रेगोरोविच छड़ी की दुकान पर जाता है और छड़ी बनाने वाले की हत्या कर देता है।<ref name="DH14">{{HPref|book=7|chapter=14}}</ref> वह अपनी यात्रा के दौरान [[नॉर्मनगार्ड]] जेल भी जाता है जहाँ पर कैद दुनिया के सबसे दुष्ट जादूगर ग्रिन्देल्वाल्ड को वह मार डालता है। अंत में उसे एल्डर छड़ी डम्बल्डोर की कब्र में मिलती है जहाँ से वह उसे चुरा लेता है।
 
बाद में उसे पता चलता है कि हैरी और उसके मित्र एक के बाद एक होर्क्रक्स नष्ट करते जा रहे हैं। हैरी जब हॉग्वार्ट्स में एक और होर्क्रक्स रेवेनक्लाॅ के खोये मुकुट को खोजने आता है तब वोल्डेमॉर्ट हॉग्वार्ट्स के कर्मचारियों को यह प्रस्ताव रखता है कि अगर वह हैरी को उसे सौंप दे तो वह पूरे विद्यालय को नुकसान नहीं पहुँचायेगा परन्तु ऐसा न होने पर वह हॉग्वार्ट्स पर सेना सहित धावा बोल देता है।<ref name="DH31">{{HPref|book=7|chapter=31}}</ref> इस दौरान वह स्नेप को एल्डर छड़ी का मालिक समझकर उसकी हत्या कर देता है क्योंकि स्नेप ने ही एल्डर छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को मारा था।<ref name="DH32">{{HPref|book=7|chapter=32}}</ref> फिर वह एक हैरी को सौपने के लिये एक घंटे का युद्धविराम करता है।<ref name="DH34">{{HPref|book=7|chapter=34}}</ref> हैरी स्वेच्छा से वोल्डेमॉर्ट के पास जंगल में जाता है जहाँ वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से उस पर प्रहार करता है।<ref name="DH34"/> क्योंकि वोल्डेमॉर्ट हैरी के ही शरीर से पुनर्जीवित हुआ था, इसलिये हैरी का रक्त उसकी धमनियों में दौड़ रहा था इसलिये हैरी की माँ की सुरक्षा का भाग उसके शरीर में भी आ गया था। बजाय इसके वह अपनी ही आत्मा का एक भाग (होर्क्रक्स) नष्ट कर देता है। वह [[रूबियस हैग्रिड]] को हैरी की अजीवित प्रतीत होते शरीर को वापस महल में उठा कर लाने के लिये विवश करता है, इस दौरान उसका अंतिम होर्क्रक्स नगिनी भी [[नेविल लॉन्गबॉटम]] द्वारा मार दी जाती है। यहाँ पर उसका युद्ध [[मिनेर्वा मैकगोनेगल]], [[किंग्सले शैकलबॉट]] तथा [[हॉरिस स्लगहॉर्न]] से एक साथ होता है। फिर हैरी होश में आता है तथा वोल्डेमॉर्ट को बताता है कि ड्रैकु एल्डर छड़ी का असली मालिक है क्योंकि उसने छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को निशस्त्र किया था; इसके बाद हैरी ने ड्रैकु को निशस्त्र कर वह छड़ी जीत ली, इस कारण हैरी एल्डर छड़ी मालिक हुआ। हैरी की बात न मानते हुये वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से मृत्यु दंशम श्राप का प्रयोग करता है परन्तु एल्डर छड़ी अपने मालिक को नहीं मारती थी; इस कारण से यह मन्त्र उसी पर वापस आ जाता है और वोल्डेमॉर्ट, जिसके सारे होर्क्रक्स पहले ही नष्ट हो चुके थे, अंततः मर जाता है।<ref name="DH36">{{HPref|book=7|chapter=36}}</ref>
 
===''हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड''===
''[[हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड]]'' में यह खुलासा होता है कि हॉग्वार्ट्स के युद्ध स पहले बेलाट्रिक्स लैसट्रेन्ज़ ने वोल्डेमॉर्ट की पुत्री डेल्फिनी (या डेल्फी) को जन्म दिया था। बाईस साल बाद वह हॉग्वार्ट्स में आती है तथा खुद सेड्रिक डिग्री की चचेरी बहन के रूप में पेश करती है। वह हैरी और जिनी के दूसरे पुत्र [[एल्बस सेवेरस पॉटर]] की जिन्दगी बर्बाद कर देती है। वह ड्रैकु और [[एस्टोरिया ग्रीनग्रास]] के पुत्र [[स्कोर्पियस मेल्फॉय]] से टाइम ट्यूनर की प्रतिकृति चुरा लेती है और अपने पिता को पुनः जीवित करने का प्रयास करती है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये टाइम ट्यूनर की मदद से [[गॉड्रिक्स हॉलो]], जहाँ हैरी के माता-पिता रहते थे, में उस रात को जाती है जब वोल्डेमॉर्ट ने उनका क़त्ल किया था। उसे उम्मीद थी कि वह उस भविष्यवाणी को टाल देगी जिसके कारण उसके पिता का पतन हुआ। अपने पुत्र से सन्देश पाकर हैरी तथा उसके साथ रॉन, हेर्मोइनी व ड्रैकु अपने बच्चों को बचाने के लिये वोल्डेमॉर्ट का रूप ले लेते है जिससे डेल्फी ध्यान बट जाता है, और वे उससे ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं। इसके बाद डेल्फी को अज़्काबान भेज दिया जाता है।
 
==फिल्म में चित्रण==
वोल्डेमॉर्ट की सात [[हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला)|हैरी पॉटर शृंखला]] की फिल्मों में उपस्थिति है, जिनके नाम ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'', ''[[हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना]]'', ''[[हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और आग का प्याला]]'', ''[[हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह]]'', ''[[हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस]]'', ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १]]'' तथा ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २]]'' हैं।
 
''हैरी पॉटर और पारस पत्थर'' फिल्म में वोल्डेमॉर्ट प्रोफेसर क्विरल के सर की पीछे रहता है, जो कि कम्प्यूटर ग्राफ़िक्स की मदद से फिल्माया गया है। [[इयान हर्ट]], जिन्होंने इसी फिल्म में क्विरल का पात्र निभाया है, ने पात्र को आवाज़ तथा चेहरा प्रदान किया है। वोल्डेमॉर्ट फिल्म के एक और दृश्य में नज़र आता है जब वह निषेधित जंगल में यूनिकॉन के रक्त का सेवन करता है। इसी फिल्म के एक अतीत के दृश्य में वह नज़र आता है जब वह हैरी पॉटर के माता लिली व जेम्स पॉटर को मारने उनके घर जाता है। इस दृश्य में वोल्डेमॉर्ट का किरदार [[रिचर्ड ब्रेमर]]<ref name="mn-cast-confusion">{{cite web | url=http://www.mugglenet.com/castpages/credits.shtml | title=Credit Confusion | publisher=मगलनेट | accessdate=7 जनवरी 2007 | deadurl=yes | archiveurl=https://web.archive.org/web/20071029190049/http://www.mugglenet.com/castpages/credits.shtml | archivedate=29 अक्टूबर 2007 | df=dmy-all }}</ref> द्वारा निभाया गया है परन्तु चेहरा नहीं दिखया गया है। उसकी अगली उपस्थिति ''हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना'' में 16 वर्षीय टॉम मार्वोलो रिडल के रूप में होती है जिसका किरदार [[क्रिस्टियन कॉलसन]] द्वारा निभाया गया है।
 
[[File:Ralph Fiennes 2013.jpg|thumb|left|upright|रॉल्फ फिएँनेस जिन्होंने वोल्डेमॉर्ट का किरदार ''चौथे भाग'' से ''सातवें भाग के दुसरे भाग'' तक निभाया है]]
 
''हैरी पॉटर और आग का प्याला'' फिल्म से पहले के भागों में वोल्डेमॉर्ट का पात्र केवल सुना हुआ, बिना शरीर वाला तथा आवाज़ वाला होता है। इस फिल्म के अंतिम दृश्य में वह पहली बार शारीरिक रूप में उपस्थित होता है जिसका किरदार [[रॉल्फ फिएँनेस]] ने निभाया है। उपन्यास के विपरीत फिल्म निर्माता [[डेविड हेमैन]] ने उसके साथियों को बिल्ली जैसा तथा नीली आखों वाला नहीं दिखाया है, क्योंकि उनका मानना था कि ऐसा करने पर वह दर्शकों में डर नहीं पैदा कर पायेंगे। उपन्यास के अनुसार वोल्डेमॉर्ट की नाक के छेद सर्प जैसे थे और नाक का उपरी भाग नहीं था। रॉल्फ फिएँनेस की नाक मेकअप द्वारा नहीं छुपायी गयी अपितु कम्प्यूटर प्रभाव द्वारा फिल्म निर्माण के बाद हटा दी गयी। पहली उपस्थिति में वोल्डेमॉर्ट को दो जीभों वाला दिखाया गया है परन्तु आगे की फिल्मों में यह नहीं दिखया गया। फिएँनेस ने कहा कि अंतिम दृश्य में डर से आतंकित हैरी को घूरने वाला दृश्य फिल्माने में दो हफ्ते लग गये। फिएँनेस ने यह किरदार ''हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह'' तथा ''हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १'' तथा ''भाग २'' में भी निभाया।
 
फिएँनेस के भतीजे, [[हीरो फिएँनेस -टिफ़िन]] ने ''हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस'' में टॉम रिडल के बचपन का किरदार निभाया है। चूँकि भाग 2 में 16 वर्षीय टॉम रिडल का किरदार निभाने वाले क्रिस्टियन कॉलसन फिल्म की शूटिंग के समय तक 29 वर्ष के हो चुके थे इसलिये उन्हें किशोर टॉम रिडल के पात्र के लिये नहीं लिया गया। [[थॉमस जेम्स लॉन्गले]] को शुरुआत में इस पात्र के लिये लिया गया था परन्तु अन्तिम समय पर [[फ्रैंक डीलेन]] को ले लिया गया।
 
==परिवार==
===वंशवृक्ष===
''टिप्पणी: 'थॉमस' और 'मैरी' रिडल नाम फिल्म से लिये गये हैं तथा डेल्फिनी की उपस्थिति केवल ''कर्स्ड चाइल्ड'' नाटक में है। इसमें पॉटर परिवार को नहीं दर्शाया गया है।''
{{Ahnentafel top|वोल्डेमॉर्ट वंश वृक्ष}}
{{familytree/start|style=line-height:100%;}}
{{familytree| | | | | | | | |SALSY| SALSY=[[हॉग्वार्ट्स कर्मचारी#सलाज़ार स्लिदरिन|सलाज़ार स्लिदरिन''(नागेश नागशक्ति)'']]| |PEVFAM| | |PEVFAM=''अन्य भाई''}}
{{familytree| | | | | | | | | |D|~|~|J|:}}
{{familytree|THRID|y|MARID| |MARGA| | | MARGA=[[गॉण्ट परिवार|मार्वोलो गॉण्ट]]| THRID= थॉमस रिडल | MARID=मैरी रिडल|:|}}
{{familytree| | | |!| | | |,|-|^|-|.| |:|}}
{{familytree| | | TOMRD|y|MERGA| |MORGA| TOMRD=[[टॉम रिडल सीनियर]] | MERGA = [[गॉण्ट परिवार|मेरोपी गॉण्ट]] | MORGA=[[गॉण्ट परिवारt|मॉफिन गॉण्ट]]|:|}}
{{familytree| | | | | |!| | | | | | | |:|}}
{{familytree| | | | |VOLMT|y|BELLA | | | VOLMT='''टॉम माॅर्वोलो रिडल'''|BELLA=[[बेलाट्रिक्स लेसट्रेंज]]|:|}}
{{familytree| | | | | | | |!| | | | | |:|}}
{{familytree| | | | | | | DELPH | | | |HARPO|DELPH=डेल्फिनी रिडल|HARPO=[[हैरी पॉटर (पात्र)|हैरी पॉटर]]}}
{{familytree/end}}
{{notelist-lr}}
{{Ahnentafel bottom}}
 
==सन्दर्भ==