"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

विस्तार
→‎फिल्म में चित्रण: चित्र ऊपर लगाया
पंक्ति 59:
 
==फिल्म में चित्रण==
[[File:Ralph Fiennes 2013.jpg|thumb|left|upright|रॉल्फ फिएँनेस जिन्होंने वोल्डेमॉर्ट का किरदार ''चौथे भाग'' से ''सातवें भाग के दुसरे भाग'' तक निभाया है]]
वोल्डेमॉर्ट की सात [[हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला)|हैरी पॉटर शृंखला]] की फिल्मों में उपस्थिति है, जिनके नाम ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'', ''[[हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना]]'', ''[[हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और आग का प्याला]]'', ''[[हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह]]'', ''[[हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (फ़िल्म)|हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस]]'', ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १]]'' तथा ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २]]'' हैं।
 
''हैरी पॉटर और पारस पत्थर'' फिल्म में वोल्डेमॉर्ट प्रोफेसर क्विरल के सर की पीछे रहता है, जो कि कम्प्यूटर ग्राफ़िक्स की मदद से फिल्माया गया है। [[इयान हर्ट]], जिन्होंने इसी फिल्म में क्विरल का पात्र निभाया है, ने पात्र को आवाज़ तथा चेहरा प्रदान किया है। वोल्डेमॉर्ट फिल्म के एक और दृश्य में नज़र आता है जब वह निषेधित जंगल में यूनिकॉन के रक्त का सेवन करता है। इसी फिल्म के एक अतीत के दृश्य में वह नज़र आता है जब वह हैरी पॉटर के माता लिली व जेम्स पॉटर को मारने उनके घर जाता है। इस दृश्य में वोल्डेमॉर्ट का किरदार [[रिचर्ड ब्रेमर]]<ref name="mn-cast-confusion">{{cite web | url=http://www.mugglenet.com/castpages/credits.shtml | title=Credit Confusion | publisher=मगलनेट | accessdate=7 जनवरी 2007 | deadurl=yes | archiveurl=https://web.archive.org/web/20071029190049/http://www.mugglenet.com/castpages/credits.shtml | archivedate=29 अक्टूबर 2007 | df=dmy-all }}</ref> द्वारा निभाया गया है परन्तु चेहरा नहीं दिखया गया है। उसकी अगली उपस्थिति ''हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना'' में 16 वर्षीय टॉम मार्वोलो रिडल के रूप में होती है जिसका किरदार [[क्रिस्टियन कॉलसन]] द्वारा निभाया गया है।
 
[[File:Ralph Fiennes 2013.jpg|thumb|left|upright|रॉल्फ फिएँनेस जिन्होंने वोल्डेमॉर्ट का किरदार ''चौथे भाग'' से ''सातवें भाग के दुसरे भाग'' तक निभाया है]]
 
''हैरी पॉटर और आग का प्याला'' फिल्म से पहले के भागों में वोल्डेमॉर्ट का पात्र केवल सुना हुआ, बिना शरीर वाला तथा आवाज़ वाला होता है। इस फिल्म के अंतिम दृश्य में वह पहली बार शारीरिक रूप में उपस्थित होता है जिसका किरदार [[रॉल्फ फिएँनेस]] ने निभाया है। उपन्यास के विपरीत फिल्म निर्माता [[डेविड हेमैन]] ने उसके साथियों को बिल्ली जैसा तथा नीली आखों वाला नहीं दिखाया है, क्योंकि उनका मानना था कि ऐसा करने पर वह दर्शकों में डर नहीं पैदा कर पायेंगे। उपन्यास के अनुसार वोल्डेमॉर्ट की नाक के छेद सर्प जैसे थे और नाक का उपरी भाग नहीं था। रॉल्फ फिएँनेस की नाक मेकअप द्वारा नहीं छुपायी गयी अपितु कम्प्यूटर प्रभाव द्वारा फिल्म निर्माण के बाद हटा दी गयी। पहली उपस्थिति में वोल्डेमॉर्ट को दो जीभों वाला दिखाया गया है परन्तु आगे की फिल्मों में यह नहीं दिखया गया। फिएँनेस ने कहा कि अंतिम दृश्य में डर से आतंकित हैरी को घूरने वाला दृश्य फिल्माने में दो हफ्ते लग गये। फिएँनेस ने यह किरदार ''हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह'' तथा ''हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १'' तथा ''भाग २'' में भी निभाया।
 
फिएँनेस के भतीजे, [[हीरो फिएँनेस -टिफ़िन]] ने ''हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस'' में टॉम रिडल के बचपन का किरदार निभाया है। चूँकि भाग 2 में 16 वर्षीय टॉम रिडल का किरदार निभाने वाले क्रिस्टियन कॉलसन फिल्म की शूटिंग के समय तक 29 वर्ष के हो चुके थे इसलिये उन्हें किशोर टॉम रिडल के पात्र के लिये नहीं लिया गया। [[थॉमस जेम्स लॉन्गले]] को शुरुआत में इस पात्र के लिये लिया गया था परन्तु अन्तिम समय पर [[फ्रैंक डीलेन]] को ले लिया गया।
 
==परिवार==