"जोहान्स जेन्सेन": अवतरणों में अंतर

→‎जीवन-परिचय: संदर्भ सहित विवरण जोड़ा।
→‎रचनात्मक परिचय: ससंदर्भ विवरण जोड़ा।
पंक्ति 30:
 
== रचनात्मक परिचय ==
जेन्सेन की औपन्यासिक कृतियों में सबसे पहले ''कोंगैन्स फाल्ड'' का प्रकाशन हुआ था, जिसका अंग्रेजी अनुवाद 1933 ई० में प्रकाशित हुआ। यह [[डेनिश भाषा]] का प्रथम प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यास के रूप में जाना गया। इसमें पुराना कृषक-जीवन और उसके विरोधी दृष्टिकोण का सुंदर चित्रण हुआ है। उन्होंने डेनमार्क के ग्रामीण जीवन पर बहुत अच्छा लिखा, नये मुहावरों का प्रयोग किया और यात्रा वर्णन भी लिखे। उनकी रचनाओं के बारे में ''दि अमेरिकन स्कैंडिनेवियन रिव्यू'' में कहा गया था: ''इनके उपन्यास पुराने युग के हैं, पर वे अपने युग के समाज के दर्पण-से हैं। इसमें कथानक की ओर उतना ध्यान देने की आवश्यकता नहीं पड़ती जितना सामयिक चित्रण की ओर।''
 
जेन्सेन ने अपनी आत्मकथा के रूप में अपनी अमेरिका यात्रा की कहानी भी लिखी। 76 वर्ष की उम्र में प्रकाशित पुस्तक ''अफ्रीका'' में यात्रा-वर्णन के साथ-साथ उनके पत्रकारिता और सांस्कृतिक ज्ञान का भी प्रभूत परिचय उपस्थापित हुआ है। जेन्सेन का प्रभाव डेनिश भाषा पर विशेष रूप से पड़ा क्योंकि उन्होंने कुल मिलाकर 70 पुस्तकें लिखी और अगणित लेख लिखे। उनके अनेक विचार ऐसे हैं जिनके बारे में मतभेद की गुंजाइश है, परंतु उनकी अभिव्यक्ति की उच्च शक्ति से इनकार नहीं किया जा सकता।
 
== प्रकाशित पुस्तकें ==