"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

→‎परिवार: विस्तार
पंक्ति 74:
{{familytree| | | | | | | | |SALSY| SALSY=[[हॉग्वार्ट्स कर्मचारी#सलाज़ार स्लिदरिन|सलाज़ार स्लिदरिन''(नागेश नागशक्ति)'']]| |PEVFAM| | |PEVFAM=''अन्य भाई''}}
{{familytree| | | | | | | | | |D|~|~|J|:}}
{{familytree|THRID|y|MARID| |MARGA| | | MARGA=[[मार्वोलोमाॅर्वोलो गॉण्ट]]| THRID= थॉमस रिडल | MARID=मैरी रिडल|:|}}
{{familytree| | | |!| | | |,|-|^|-|.| |:|}}
{{familytree| | | TOMRD|y|MERGA| |MORGA| TOMRD=[[टॉम रिडल सीनियर]] | MERGA = [[मेरोपी गॉण्ट]] | MORGA=[[मॉफिन गॉण्ट]]|:|}}
पंक्ति 85:
===रिडल परिवार===
'''रिडल परिवार''', जो कि एक पुराना कुलीन परिवार था, में थॉमस व मैरी रिडल के पुत्र टॉम रिडल सीनियर का जन्म हुआ। उनके परिवार के पास [[लिटिल हैंगलटन]] कस्बे की घाटी के लगभग आधे हिस्से के मालिक थे, तथा उस थॉमस उस कस्बे के सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति थे। वे एक बड़े घर में रहते थे, परन्तु स्थानीय नागरिकों में अपनी दम्भपूर्ण व्यवहार के कारण बदनाम भी थे। टॉम जो कि थॉमस व मैरी का एकमात्र पुत्र था, वह बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में अपनी उच्च वर्ग जैसी जिन्दगी जीने के लिये प्रसिद्ध था जैसे आकर्षक लड़कियों के साथ रहना, घुड़सवारी करना इत्यादि।
 
रोलिंग ने ''[[हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस]]'' में खुलासा किया है कि युवा [[मेरोपी गॉण्ट]] टॉम रिडल के करीब आने का हर सम्भव प्रयास करती थी, खिड़की व झाड़ियों से हर मौके पर उस पर नज़र रखती थी। मॉफिन ने अपनी बहन का टॉम के प्रति प्रेम को भाप लिया था और उस पर जादू का प्रयोग करने लगी। यह जादूगरी के नियमों का उल्लंघन था जिसके कारण उसका जादू मंत्रालय के भीषण युद्ध होता है और इसके बाद उसकी मॉफिन व उसके पिता माॅर्वोलो को अज़्काबान में कैद कर लिया गया। डम्बल्डोर के अनुसार इस बीच मेरोपी बिल्कुल अकेली हो गयी और उस पर पिता का नियंत्रण खत्म हो गया था, वह टॉम से अब बेरोकटोक मिल जुल सकती थी। वह टॉम को प्रेम काढ़े से युक्त पेय पदार्थ देती है। इस कारण से वह मेरोपी से मुग्ध हो जाता है और भाग कर शादी कर लेते हैं। शादी के तीन महीनें बाद मेरोपी गर्भवती हो जाती है। अब वह टॉम को इस विश्वास के साथ प्रेम काढ़ा देना बन्द कर देती है कि ऐसा करना किसी व्यक्ति को अपनी जादुई शक्तियों से गुलाम बनाने जैसा है। इसी समय वह इस विश्वास के साथ अपने जादूगरनी होने का भी खुलासा करती है कि या तो वह ऐसा जानकर सचमुच उससे प्रेम करने लगेगा नहीं तो कम से कम अपने अजन्मे बच्चे के प्रति प्रेम होने पर वह रुकेगा ही। परन्तु वह गलत साबित हुई और टॉम ने उसे यह सच्चाई पता लगते ही छोड़ दिया और वह अपने माता-पिता के साथ आकर रहने लगा।<ref name="{{HP6}}ch10"/> उसके बेटे टॉम माॅर्वोलो रिडल का जन्म 31 दिसम्बर 1926 को हुआ और जन्म होते ही उसकी माँ मेरोपी की मृत्यु हो गयी और अनाथालय में पला बढ़ा।
 
पाठकों ने पहली बार रिडल परिवार को सजा देने सम्बन्धी कहानी ''[[हैरी पॉटर और आग का प्याला]]'' में पढ़ी। टॉम माॅर्वोलो रिडल ने अपने पिता टॉम रिडल की पूरे परिवार सहित हत्या कर दी। मगलू दुनिया इस हत्या का आरोप रिडल परिवार के माली [[फ्रैंक ब्रायस]] पर<ref name="{{HP4}}ch1">{{HPref|book=4|chapter=1}}</ref> तथा जादूगरी की दुनिया में मॉफिन गॉण्ट पर लगता है और उसकी मौत अज़्काबान में ही हो जाती है।<ref name="{{HP6}}ch17"/>
 
''हैरी पॉटर और आग का प्याला'' के फ़िल्मी संस्करण में वोल्डेमॉर्ट के दादा-दादी का नाम थॉमस व मैरी रिडल रखा गया है।
 
===गॉण्ट परिवार===
'''गॉण्ट निवास''' के अधिकतर भाग को ''[[हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस]]'' में डम्बल्डोर के स्मृति पात्र के माध्यम से पृष्ठभूमि में दर्शाया गया है। गॉण्ट परिवार अतीत में एक प्रभावशाली तथा शक्तिशाली परिवार था तथा सलाज़ार स्लिदरिन (हिन्दी उपन्यासों में नागेश नागशक्ति) के अन्तिम ज्ञात वंशज थे। स्मृति पात्र में दिखायी गयी कहानी के अनुसार उनके मेरोपी के शुद्ध रक्त जादूगर से शादी करने की जिद्द के कारण जादू मंत्रालय से उनका भीषण युद्ध होता है जिसके कारण वे गरीबी का जीवन जोइने लगते हैं। रिडल परिवार की तरह गॉण्ट परिवार भी स्थानीय नागरिकों में बदनाम थे क्योंकि वे एक तो मलीन इलाके में रहते थे और दूसरा अपने शातिर व्यवहार के कारण उनकी छवि असभ्य और लोगों को डराने धमकाने वाली बन गयी थी।<ref name="{{HP6}}ch10"/>
 
'''माॅर्वोलो''' गॉण्ट, गॉण्ट परिवार के अन्तिम वंशज थे। उन्हें व उनके बेटे को जादू मंत्रालय के अधिकारियों के ऊपर हमला करने के आरोप में छोटे से काल के लिये अज़्काबान भेज दिया जाता है। वहाँ से छूटने के बाद वे घर वापस आ जाते हैं परन्तु इस कारण से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा जल्द ही उनकी मृत्यु हो जाती है। उन्होंने अपनी मुहरनुमा अंगूठी अपने पुत्र '''मॉफिन''' गॉण्ट को दे दी, जो कि एक मगलू की हत्या का आरोपी था। बाद में उसपर टॉम रिडल सीनियर व उनके परिवारीजनों की हत्या का आरोप लगता है, जो कि उसके भान्जे द्वारा की जाती है।<ref name="{{HP6}}ch17"/> असली गुनाहगार का पता डम्बल्डोर को बाद में चलता है तथा वह उसके भान्जे वोल्डेमॉर्ट के बारे में जानकारी पाने के उद्देश्य से अज़्काबान का भ्रमण करते है। उससे अपने भान्जे से हुए टकराव की सफलतापूर्वक स्मृति प्राप्त करने के पश्चात वे मॉफिन को रिहा कराने के लिये इस सबूत को प्रयोग करने की कोशिश करते हैं परन्तु अदालत का निर्णय आने से पूर्व ही मॉफिन
की मृत्यु हो जाती है। चूँकि मॉफिन गॉण्ट परिवार का अन्तिम पुरुष था, इस कारण से उसकी मृत्यु के पश्चात गॉण्ट परिवार का अन्त हो जाता है।
 
==सन्दर्भ==