"यूजेन ओ' नील": अवतरणों में अंतर

→‎जीवन-परिचय: विस्तृत विवरण जोड़ा।
पंक्ति 25:
ओ' नील की पढ़ाई [[प्रिंस्टन विश्वविद्यालय]] से चल रही थी। वहाँ इन्हें न तो अच्छे अंक मिले और न ही श्रेणी। अतः पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ी। 1907 में ही नील की शिक्षा समाप्त हो गयी। 1909 में सोने की खोज में दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों में भटकते रहे और अंत में वहाँ से लौट कर आये तो एक मल्लाह के रूप में भर्ती होकर साउथेंप्टन गये। 24 दिसंबर 1912 को उन पर क्षय रोग का आक्रमण हुआ और वह वालिंगफोर्ड गेलार्ड फॉर्म सेनेटोरियम में भर्ती किये गये। यही वह समय था जिसे ओ' नील ने अपना पुनर्जन्म माना है, क्योंकि इसी समय उन्हें अपने समस्त कार्यों पर पुनर्विचार का मौका मिला और अंततः उन्होंने नाटककार बनने का निश्चय किया। यही निश्चय उन्हें सृजन के साथ-साथ सम्मान के भी शिखर पर ले गया। ओ' नील की तीन शादियाँ हुई थीं, जिनमें से एजनद बोल्टन से उत्पन्न लड़की कोना ने प्रसिद्ध अभिनेता चार्ली चैप्लिन से शादी की थी।
 
== सम्मान ==
== रचनात्मक परिचय ==
ओ' नील को नाटकों के लिए [[पुलित्जर पुरस्कार]] भी मिला था। 1920 ईस्वी में उन्हें क्षितिज के उस पार के लिए, 1922 ईस्वी में अन्ना क्रिस्टी के लिए और 1928 ईस्वी में अनोखा विश्राम के लिए पुरस्कार मिल चुके थे। 1936 ईस्वी में इन्हें [[साहित्य में नोबेल पुरस्कार]] से सम्मानित किया गया।
 
== प्रकाशित पुस्तकें ==