"यूजेन ओ' नील": अवतरणों में अंतर

337 बाइट्स जोड़े गए ,  5 वर्ष पहले
No edit summary
}}
== जीवन-परिचय ==
यूजेन ओ' नील का जन्म 16 अक्टूबर, 1888 को न्यूयॉर्क के बैरेट हाउस में हुआ था, जो उस जमाने में एक पारिवारिक होटल था। इनका पूरा नाम '''यूजेन ग्लेडस्टोन ओ' नील''' (Eugene Gladstone O'Neill) था।<ref>[[हिंदी विश्वकोश]], खंड-6, नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी, संस्करण-1966, पृष्ठ-451.</ref> इनके पिता जेम्स ओ' नील उन दिनों के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे। 7 वर्ष तक तो बालक ओ' नील अपने पिता के साथ उनके अभिनय के सिलसिले में जहाँ-तहाँ घूमते रहे। गर्मी में इनके माता-पिता न्यू लंदन में रहते थे।
 
ओ' नील की पढ़ाई [[प्रिंस्टन विश्वविद्यालय]] से चल रही थी। वहाँ इन्हें न तो अच्छे अंक मिले और न ही श्रेणी। अतः पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ी। 1907 में ही नील की शिक्षा समाप्त हो गयी। 1909 में सोने की खोज में दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों में भटकते रहे और अंत में वहाँ से लौट कर आये तो एक मल्लाह के रूप में भर्ती होकर साउथेंप्टन गये। 24 दिसंबर 1912 को उन पर क्षय रोग का आक्रमण हुआ और वह वालिंगफोर्ड गेलार्ड फॉर्म सेनेटोरियम में भर्ती किये गये। यही वह समय था जिसे ओ' नील ने अपना पुनर्जन्म माना है, क्योंकि इसी समय उन्हें अपने समस्त कार्यों पर पुनर्विचार का मौका मिला और अंततः उन्होंने नाटककार बनने का निश्चय किया। यही निश्चय उन्हें सृजन के साथ-साथ सम्मान के भी शिखर पर ले गया। ओ' नील की तीन शादियाँ हुई थीं, जिनमें से एजनद बोल्टन से उत्पन्न लड़की कोना ने प्रसिद्ध अभिनेता चार्ली चैप्लिन से शादी की थी।
 
== सम्मान ==