"कर्मवीर चौधरी": अवतरणों में अंतर

नया पेज
(कोई अंतर नहीं)

10:09, 4 जनवरी 2018 का अवतरण

कर्मवीर चौधरी (जन्म: 24 जुलाई 1963, झुंझुनू) एक भारतीय फ़िल्म एवं टेलीविजन अभिनेता हैं जो भारतीय टेलीविजन में अपने कार्यों के लिए जाने जाते है।[1] उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थानी सिनेमा (क्षेत्रीय सिनेमा), जहां वह खलनायक के रूप में 20 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए है। वह 2016 फिल्म सुल्तान में अभिनय करने के बाद प्रमुख अभिनेताओं में आये। सुल्तान फ़िल्म में वह एक सरकारी खेल अधिकारी के रूप में दिखाई दिये।[2] उन्होंने दंगल फ़िल्म में आमिर खान के पिता का किरदार निभाया।[3] चौधरी वर्तमान में एंड टीवी पर प्रचारित होने वाले शो में कैलाश सिंह अहलावत (लकी के ताऊ जी) के रूप में अभिनय कर रहे है।[4] अपने अभिनय करियर से पहले, वह समाजवादी पार्टी में उम्मीदवार के रूप में 2003 में उदयपुर के मावली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के लिए खड़े हुये।[5] उन्होंने टेलीविजन शो क्या कसूर है अमला का? में खत्री (मुख्य खलनायक) का किरदार निभाया, जो कि सोनी टीवी पर 2016-17 में प्रचारित होता था। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस पर 2017 में प्रचारित हुए टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में हेमराज का किरदार निभाया।[6]

कर्मवीर चौधरी
चित्र:Karmveer choudhary.jpg
कर्मवीर चौधरी
जन्म 24 जुलाई 1963 (1963-07-24) (आयु 60)
झुंझुनू, राजस्थान
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2005-वर्तमान
जीवनसाथी भावना चौधरी (शा. 1987)
माता-पिता लक्ष्मी देवी चौधरी (माता)
भगवान सिंह चौधरी (पिता)
पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार, 2014 जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

टेलीविजन शो

वर्ष! शो का नाम भूमिका चैनल
2016-वर्तमान बढ़ो बहू कैलाश सिंह अहलावत एंड टीवी
2016-2017 कुछ रंग प्यार के ऐसे भी खत्री सोनी टीवी
2017 क्या कसूर है अमला का हेमराज स्टार प्लस

फिल्मोग्राफी

वर्ष फ़िल्म भूमिका
2016 दंगल आमिर खान के पिता जी
2016 सुल्तान (2016 फ़िल्म) सरकारी खेल अध्यापक
2016 वारियर सावत्री पंडित जी
2015 गौरैया धनुआ
2013 दंगल (राजस्थानी) गौवर्धन
2013 कहानी एक देवी की बाबू राम
2011 मेरे ब्रदर की दुल्हन हरयाणवी लड़की के पिता
2009 बीरो भात भरणे आयो (राजस्थानी) हरदेवसिंह
2009 माँ भटीयाणी सा रो राति जागो (राजस्थानी) ठाकुर
2008 ओढ़ ली चुनरियाँ (राजस्थानी) ठाकुर

संदर्भ

  1. "दंगल फ़िल्म का राजस्थान के साथ कनेक्शन". www.patrika.com. अभिगमन तिथि 2017-08-21.
  2. "सलमान खान को ओलम्पिक में भेजेगा शेखावाटी का लाल ! पत्रिका हिंदी". www.patrika.com. अभिगमन तिथि 2017-08-21.
  3. "कर्मवीर चौधरी - मैने दंगल फ़िल्म में आमिर खान के पिता का किरदार निभाया". अभिगमन तिथि 2017-08-21.
  4. "Badho bahu star cast talks about their favourite co-star on set! Free Press Journal". www.freepressjournal.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2017-08-21.
  5. "Reel politician who failed in real life elections". टाइम्स ऑफ इंडिया. 2013-11-25. अभिगमन तिथि 2017-08-21.
  6. "कर्मवीर चौधरी राजस्थान को कर रहे है गौरवान्वित". राजस्थान पत्रिका. 27 March 2017.