"ज्ञानेश्वर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 49.14.241.155 (Talk) के संपादनों को हटाकर Hemant Shesh के आखिरी अवतरण को पूर्ववत क...
टैग: वापस लिया
पंक्ति 21:
 
== जीवनी ==
संत ज्ञानेश्वर का जन्म सन १२७५ ईसवी में महाराष्ट्र के [[औरंगाबाद]] जिले में पैठण के पास [[गोदावरी]] नदी के किनारे आपेगाँव में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इनके पिता का नाम विट्ठल पंत एवं माता का नाम रुक्मिणी बाई था। इनके पिता उच्च कोटि के मुमुक्षु तथा भगवान् [[विट्ठलनाथ]] के अनन्य उपासक थे। [[विवाह]] के उपरांत उन्होंने [[संन्यास]]दीक्षा ग्रहण की थी, किंतु उन्हें अपने [[गुरु]]देव की आज्ञा से फिर गृहस्थाश्रम में प्रवेश करना पड़ा। इस अवस्था में उन्हें निवृत्तिनाथ, ज्ञानदेव तथा सोपान नामक तीन पुत्र एवं मुक्ताबाई नाम की एक कन्या हुई। संन्यास-दीक्षा-ग्रहण के उपरांत इन संतानों का जन्म होने के कारण इन्हें 'संन्यासी की संतान' यह अपमानजनक संबोधन निरंतर सहना पड़ता था। विट्ठल पंत को तो उस समय के ब्राह्मण समाज द्वारा दी गई आज्ञा के अनुसार देहत्याग तक करना पड़ा था।
 
पिता की छत्रछाया से वंचित से अनाथ भाई-बहन जनापवाद के कठोर आघात सहते हुए शुद्धिपत्र की प्राप्ति के लिये उस समय के सुप्रसिद्ध धर्मक्षेत्र [[पैठण|पैठन]] में जा पहुँचे। किम्वदंती प्रसिद्ध है : ज्ञानदेव ने यहाँ उनका उपहास उड़ा रहे ब्राह्मणों के समक्ष [[भैंसा|भैंसे]] के मुख से [[वेद|वेदोच्चारण]] कराया था। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित इनके जीवन-परिचएक य के अयोग नुसार - ".....1400 वर्ष के तपस्वी चांगदेव के स्वागत के लिए जाना था, उस समय ये दीवार बैठे थे, उसी दीवार को चला कर ले गये ।" मराठी गीत में यह घटना यों गाई जाती रही है-"चालविली जड़ भिंती । हरविली चांगयाची भ्रान्ति।" इनके इस अलौकिक चमत्कार से प्रभावित हो पैठन (पैठण) के प्रमुख विद्वानों ने उन चारों भाई बहनों को शक संवत १२०९ (सन् १२८७) में 'शुद्धिपत्र' प्रदान कर दिया।