"खड़ीबोली": अवतरणों में अंतर

छो 2405:205:231A:3081:E307:88D6:8DF7:E937 (Talk) के संपादनों को हटाकर [[User:चक्रबोट|च...
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
खड़ी से अर्थ है खरी अर्थात शुद्ध अथवा ठेठ हिंदी बोली । '''खड़ी बोली''' से तात्पर्य खड़ी बोली [[हिंदी]] से है जिसे [[भारतीय संविधान]] ने [[राजभाषा]] के रूप में स्वीकृत किया है। [[भाषाविज्ञान]] की दृष्टि से इसे आदर्श (स्टैंडर्ड) हिंदी, उर्दू तथा हिंदुस्तानी की मूल आधार स्वरूप [[बोली]] होने का गौरव प्राप्त है। खड़ी बोली पश्चिम रुहेलखंड, [[गंगा]] के उत्तरी दोआब तथा [[अंबाला]] जिले की उपभाषा है जो ग्रामीण जनता के द्वारा [[मातृभाषा]] के रूप में बोली जाती है। इस प्रदेश में [[रामपुर]], [[बिजनौर]], [[मेरठ]], [[मुजफ्फरनगर]], मुरादाबाद, सहारनपुर, देहरादून का मैदानी भाग, अंबाला तथा कलसिया और भूतपूर्व पटियाला रियासत के पूर्वी भाग आते हैं।
 
खड़ी बोली वह बोली है जिसपर [[ब्रजभाषा]] या [[अवधी]] आदि की छाप न हो। ठेंठ हिंदी। आज की राष्ट्रभाषा हिंदी का पूर्व रूप। इसका इतिहास शताब्दियों से चला आ रहा है। यह परिनिष्ठित पश्चिमी हिंदी का एक रूप है।