"लाख (लाह)": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''लाख''', या '''लाह''' संस्कृत के ' लाक्षा ' शब्द से व्युत्पन्न समझा जात…
 
पंक्ति 17:
 
लाख की दो फसलें होती हैं। एक को कतकी-अगहनी कहते हैं तथा दूसरी को बैसाखी-जेठवीं कहते हैं। कार्तिक, अगहन, बैशाख तथा जेठ मासों में कच्ची लाख एकत्र किए जाने के कारण फसलों के उपर्युक्त नाम पड़े हैं। जून-जुलाई में कतकी-अगहनी की फसल के लिए और अक्टूबर नवंबर में बैसाखी-जेठवी फसलों के लिए लाख बीज बैठाए जाते हैं। एक पेड़ के लिए लाख बीज दो सेर से दस सेर तक लगता है और कच्चा लाख बीज से ढाई गुना से लेकर तीन गुना तक प्राप्त होता है। अगहनी और जेठवी फसलों से प्राप्त कच्चे लाख को "कुसुमी लाख" तथा कार्तिक एवं बैसाख की फसलों से प्राप्त कच्चे लाख को "रंगीनी लाख" कहते हैं। अधिक लाख रंगीनी लाख से प्राप्त होती है, यद्यपि कुसमी लाख से प्राप्त लाख उत्कृष्ट कोटि की होती है। लाख की फसल "एरी" हो सकती है, या "फुंकी"। कीटों के पोआ छोड़ने के पहले यदि लाखवाली टहनी काटकर उससे लाख प्राप्त की जाती है, तो उस लाख को "एरी" लाख कहते हैं। एरी लाख में कुछ जीवित कीट, परिपक्व या अपरिपक्व अवस्थाओं में, रहते हैं। कीटों के पोआ छोड़ने के बाद जो टहनी काटी जाती है, उससे प्राप्त लाख को "फुंकी" लाख कहते हैं। फुंकी लाख में लाख के अतिरिक्त मृत मादा कीटों के अवशेष भी रहते हैं।
 
==बाहरी कड़ियाँ==
* [http://www.sasionline.org/arthzoo/deslac.htm Picture of lac insect]
* [http://banglapedia.search.com.bd/Images/L_0005A.JPG Drawing of insect, its larva and a colony]
*http://www.szgdocent.org/resource/ff/f-arth3a.htm
*http://www.beadnshop.com/lac-kashmiri-beads/ Beads and other products produced with the help of lac. Manufacturing process and information on site.
*http://www.jatropha.de/ The Jatropha Website, for production in [[Mexico]]
 
[[श्रेणी:प्राकृतिक रंजक]]
 
[[de:Gummilack]]
[[en:Lac]]
[[es:Laca]]
[[kn:ಅರಗು]]
[[pt:Laca]]