"रुद्रपुर": अवतरणों में अंतर

created lower sections
created transport section
पंक्ति 437:
== शिक्षा ==
== आवागमन ==
[[चित्र:Rampur Road.jpg|अंगूठाकार|300px|रुद्रपुर से हल्द्वानी को जोड़ती रामपुर रोड का दृश्य।]]
[[पंतनगर विमानक्षेत्र]] नगर के केंद्र से १२.२ किलोमीटर की दूरी पर [[पंतनगर]] में स्थित है। [[भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण]] द्वारा संचालित इस हवाई अड्डे से [[दिल्ली]] और [[देहरादून]] के लिए घरेलू उड़ानें उपलब्ध हैं।<ref>{{cite news|title=Pantnagar Airport to see regular flights again|url=http://www.dailypioneer.com/state-editions/dehradun/pantnagar-airport-to-see-regular-flights-again.html|accessdate=30 September 2014|newspaper=[[The Pioneer (newspaper)]] |date=11 September 2014}}</ref> इसमें एक रनवे है, जो कि ४,५०० फीट लंबा है, और टर्बोप्रॉप विमानों को संभालने में सक्षम है।<ref name="BS">{{cite news|title=Fly to Pantnagar, Uttarakhand asks Deccan |url=http://www.business-standard.com/india/news/fly-to-pantnagar-uttarakhand-asks-deccan/317973/|publisher= [[Business Standard]]|date= 2008-03-26|accessdate=2009-06-29}}</ref>
 
रुद्रपुर में रेल सेवा की शुरुआत १८८६ में हुई, जब रोहिलखंड और कुमाऊं रेलवे द्वारा बरेली-काठगोदाम लाइन पर स्थित लालकुआँ को रामपुर से जोड़ने वाली एक शाखा लाइन का निर्माण किया गया। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन रामपुर-लालकुआँ ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर स्थित है और यह भारतीय रेलवे के उत्तर पूर्वी रेलवे क्षेत्र के इज्जतनगर रेलवे मण्डल के अंतर्गत आता है।
 
तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रपुर से होकर गुजरते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग ९, जो पंजाब में मालौत से उत्तराखंड में पिथौरागढ़ तक चलता है, रुद्रपुर को दिल्ली, रामपुर, रोहतक, हिसार, सितारगंज, खातिमा, तनाकपुर और पिथौरागढ़ जैसे कई शहरों के साथ जोड़ता है। रुद्रपुर से शुरू होने वाले अन्य राजमार्गों में राष्ट्रीय राजमार्ग १०९ और राष्ट्रीय राजमार्ग ३०९ शामिल हैं। रुद्रपुर बस स्टेशन शहर से अंतर्राज्यीय मार्गों पर चलने वाली उत्तराखंड परिवहन की बसों के लिए केंद्रीय बस स्टैंड के रूप में कार्य करता है। यह स्टेशन १९६० के दशक के पहले बनाया गया था और लगभग ४ एकड़ में फैला हुआ है।<ref>{{cite news|title=अपना रुद्रपुर बस अड्डा होगा चकाचक|url=http://www.jagran.com/uttarakhand/udhamsingh-nagar-14177315.html|accessdate=19 April 2017|publisher=jagran|date=19 June 2016|location=Rudrapur|language=hi}}</ref>
 
== पर्यटन ==
== यह भी देखें ==