"सम्प्रभुता": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अन्तराष्ट्रीय संबंध की जगह अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध जोड़ रहा है
पंक्ति 2:
किसी भौगोलिक [[क्षेत्र]] या [[जन समूह]] पर [[सत्ता]] या [[प्रभुत्व]] के सम्पूर्ण नियँत्रण पर अनन्य अधिकार को '''सम्प्रभुता''' (Sovereignty) कहा जाता है। सार्वभौम सर्वोच्च विधि निर्माता एवं नियँत्रक होता है। यानी संप्रभुता राज्य की सर्वोच्च शक्ति हैं
 
== परिचय ritesh ji ka ==
 
[[युरोप]] में आधुनिक [[राज्य]] के उदय के परिणामस्वरूप सत्रहवीं सदी में 'सम्प्रभुता' की अवधारणा का जन्म हुआ। मध्य युरोप में युरोपीय राजशाहियों और साम्राज्यों में सत्ता राजा, [[पोप]] और सामंतों के बीच बँटी रहती थी। पंद्रहवीं और सोलहवीं सदी में सामंतवाद के तिरोहित होने और उधर [[प्रोटेस्टेंट मत]] के उभार के कारण [[कैथॅलिक चर्च]] की मान्यता में ह्रास होने से सम्प्रभु राज्यों को पनपने का मौका मिला। सम्प्रभुता का मतलब है - 'सम्पूर्ण और असीमित सत्ता'। लेकिन इसके निहितार्थ इतने सहज नहीं हैं। महज़ इस अर्थ से यह पता नहीं चलता कि आख़िर इस सम्पूर्ण सत्ता की संरचना में क्या-क्या शामिल है? क्या इसका मतलब किसी सर्वोच्च वैधानिक प्राधिकार से होता है या फिर इसका संबंध एक ऐसी राजनीतिक सत्ता से है जिसे चुनौती न दी जा सके?