"सदस्य:Subhasree V/sandbox/1": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:JohnvonNeumann-LosAlamos.gif|अंगूठाकार|जाँन वाँन न्यूमन]]
जाँन वाँन न्यूमन एक हंगेरियन अमेरिकी गणितज्ञ, भौतिकशास्त्री और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।<ref>http://www-history.mcs.st-and.ac.uk/Biographies/Von_Neumann.html</ref> उन्होंने कई क्षेत्रों में बड़ा योगदान दिया जिनमें कुछ गणित (गणित की नींव, कार्यात्मक विश्लेषण, एर्गोडिक सिद्धांत, प्रतिनिधित्व सिद्धान्त, ओपरेटर अलजिब्रा, ज्यामिति, टोपोलाँजी और संख्यात्मक विश्लेषण), भौतिकि (क्वोन्टम मेकानिक्स, हाइड्रोडयनामिक्स , क्वान्टम साँख्यकीय यांत्रिकी), [[अर्थशास्त्र]] (गेम थियरी), कम्प्यूटिंग (वाँन न्यूमन आर्किटेक्चर, प्रोग्रामिंग) और आकडे है । उन्हें अपने समय के अग्रणी गणितज्ञ के रूप में जाना जाता है।वाँन न्यूमन को "यूलर, गाँस, हिल्बेर्ट और पोंकारे" जैसे महान [[साहित्यकार|साहित्यकारों]] के अंतिम प्रतिनिधि" कहा जाता है। उन्होंने अपने जीवन में १५० से अधिक पत्र प्रकाशित किए : लगभग 60 गणित में, २० भौतिक विज्ञान में और ६० लागू गणित में, बाकी शेष विशेष गणितीय विषयों या गैर-गणितीय विषयों में। उनका अंतिम काम, अस्पताल में लिखा गया एक अधूरा [[पांडुलिपि]] था जिसे बाद में ''द कंप्यूटर एंड द ब्रेन'' नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया था। स्वयं-प्रतिकृति की संरचना का उनका विश्लेषण डी ऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड की संरचना के आविष्कार से पहले था।
[[चित्र:John von Neumann ID badge.png|अंगूठाकार|लॉस एलामोस युद्धकालीन चित्र]]
 
[[द्वितीय विश्व युद्ध]] के दौरान उन्होंने मैनहट्टन प्रोजेक्ट पर काम किया, जिसमें [[विस्फोटक]] लेंस के गणितीय मॉडल विकसित किए गए। इस लेंस को इंपलोजेन प्रकार के [[परमाणु]] हथियार में इस्तेमाल करते थे। युद्ध के बाद उन्होंने [[यू एस]] परमाणु ऊर्जा आयोग के जनरल एडवाइजरी कमेटी पर और बाद में उसके एक साधिकार प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। वे कई संगठनों के लिए सलाहकार थे जैसे यू एस एयर फोर्स, बालिस्टिक रिसर्च प्रयोगशाला, लोरन्स लिवरमोर नेशनल लबोरटरी आदि। उन्होंने परमाणु [[भौतिक विज्ञान]] के थर्मोन्यूक्लियर प्रतिक्रियाओं और [[हाइड्रोजन बम]] को समझने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।
==प्रारंभिक जीवन और शिक्षा==