"फ़्रान्स": अवतरणों में अंतर

ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: है| → है। , → , क्षेत्रो → क्षेत्रों
छो सीन=सेन
पंक्ति 114:
== भूगोल ==
[[चित्र:Calanques.jpg|thumb|upright|left|मार्सील में स्थित सुगीटन की कैलैंक घाटी]]
[[महानगरीय फ्रांस]] पश्चिमी यूरोप में स्थित है। इसकी सीमा [[बेल्जियम]], [[लक्सेम्बर्ग]], [[जर्मनी]], [[स्विटजरलैंड]], [[इटली]], [[मोनाको]], [[अंडोरा]] और [[स्पेन]] से मिलती है। फ्रांस की सीमा से लगी हुई दो पर्वत श्रृंखलाएं हैं, पूर्व में [[आल्प्स]] और दक्षिण में [[प्रेनिस]]। फ्रांस से प्रवाहित होने वाली कई नदियों में से दो नदियां प्रमुख हैं, [[सीन|सेन]] और [[लोयर]]। फ्रांस के उत्तर और पश्चिम में निचली पहाड़ियों और नदी घाटियां हैं।
 
यह देश समतल एवं साथ-साथ पहाड़ी भी है। उत्तर में स्थित पैरिस तथा ऐक्विटेन बेसिन बृहद् मैदान के ही भाग हैं। पश्चिम की ओर ब्रिटैनी, यूरोप की उत्तर-पश्चिमी, उच्च पेटीवाली भूमि से संबंधित है। पूर्व की ओर प्राचीन चट्टानों के भूखंडों का क्रम मिलता है, जैसे मध्य का पठार तथा आर्डेन (Ardennes) पर्वत। इस देश के दक्षिण में पिरेनीज़ तथा ऐल्प्स-जूरा पर्वतों का समूह पाया जाता है। इसका दक्षिण-पूर्वी भाग पहाड़ी व ऊबड़ खाबड़ है जो ६,००० फुट से भी अधिक ऊँचा है।
पंक्ति 127:
*'''४. मध्य का पठार''' - इस भाग की औसत ऊँचाई २,५०० फुट से भी अधिक है। इसकी ऊँचाई दक्षिण-पूर्व को उठती जाती है और रोन की घाटी में समाप्त हो जाती है। इसकी पूर्वी सीमा पर सेवेन (Cevennes) पर्वत स्थित है। यहाँ क्लेयरमॉन्ट के निकटवर्ती क्षेत्र में अब भी शंकु के आकार की ७० पहाड़ियाँ हैं, जिनका उद्गार प्राचीन समय में हुआ था। पुएज डी डोम ज्वालामुखी चोटी सागरतल से ४,८०५ फुट ऊँची है।
*'''५. पूर्वी सीमाप्रदेश''' - इस प्रदेश में बोज़ तथा आर्डेन पर्वतों का क्रम फैला है। दोनों के बीच में राइन घाटी स्थित है। बोज़ पर्वत १७५ मील की लंबाई में श्रेणी के रूप में फैला है। यहाँ की वर्षा का पानी जमीन के अंदर चला जाता है तथा जमीन के ऊपर धाराएँ कम दिखाई देती हैं।
*'''६. रोन सेऑन घाटी''' - यह मध्य के पठार तथा ऐल्प्स-जूरा-श्रेणियों के मध्य में स्थित है। यह मॉन्टेग्निज डेला कोटि डे ओर, सेऑन तथा ल्वार के खड्ड से प्रारंभ होती है और सीनसेन नदी के उद्गम स्थान तक चली जाती है।
*'''७. भूमध्य सागरीय प्रदेश''' - राइन डेल्टा के पूर्वी भाग में सीधी खड़ी चट्टानें सागरतट के पास तक आ गई हैं। मार्सेई के पश्चिम में अनेक दलदल मिलते हैं। राइन डेल्टा के पश्चिमी तट पर पिरेनीज़ तक तथा पश्चिम की ओर गैरोनि तक लैग्विडॉक का प्रसिद्ध क्षेत्र पाया जाता है। इस क्षेत्र को सेवेन की श्रेणी काटती है। इसका तट निम्न तथा रेतीला है।
*'''८. पश्चिमी ऐल्प्स तथा जूरा प्रदेश''' - फ्रांस की दक्षिणपश्चिमी सीमाएँ पिनाइन, ग्रेनाइन, कोटियान तथा मैरिटाइम ऐल्प्स द्वारा बनी है। सवॉय पर १५,७७५ फुट ऊँचा माउंट ब्लैक स्थित है। समुद्र की ओर औसत ऊँचाई बराबर घटती जाती है। इस भाग में कई प्रमुख दर्रे हैं। [[जूरा पर्वत]] फ्रांस में सबसे ऊँचा है। इसकी प्रमुख चोटियाँ क्रेट डि ला नीगे (Cret de La Neige) ५,५०० फुट तथा मॉन्ट डि ओर (Mont de Or) ५,६६० फुट हैं।
पंक्ति 247:
[[श्रेणी:फ़्रान्सीसी-भाषी देश व क्षेत्र]]
[[श्रेणी:फ़्रांस]]
|}