"बागेश्वर जिला": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 24:
}}
 
'''बागेश्वर ''' [[भारत]] के [[उत्तराखण्ड]] [[भारत के राज्य|राज्य]] का एक [[जिला]] है, जिसके मुख्यालय [[बागेश्वर]] नगर में स्थित हैं। इस जिले के उत्तर तथा पूर्व में पिथौरागढ़ जिला, पश्चिम में चमोली जिला, तथा दक्षिण में अल्मोड़ा जिला है। बागेश्वर जिले की स्थापना १५ सितंबर १९९७ को [[अल्मोड़ा जिला|अल्मोड़ा]] के उत्तरी क्षेत्रों से की गयी थी। २०११ की जनगणना के अनुसार [[रुद्रप्रयाग जिला|रुद्रप्रयाग]] तथा [[चम्पावत जिला|चम्पावत]] के बाद यह [[उत्तराखण्ड]] का तीसरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है।
 
यह जिला धार्मिक गाथाओं, पर्व आयोजनों और अत्याकर्षक प्राकृतिक दृश्यों के कारण प्रसिद्ध है। प्राचीन प्रमाणों के आधार पर बागेश्वर शब्द को ब्याघ्रेश्वर से विकसित माना गया है। यह शब्द प्राचीन भारतीय साहित्य में अधिक प्रसिद्ध है। [[बागनाथ मंदिर]], [[कौसानी]], [[बैजनाथ, उत्तराखण्ड|बैजनाथ]], [[विजयपुर, उत्तराखंड|विजयपुर]] आदि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। जिले में ही स्थित [[पिण्डारी हिमनद|पिण्डारी]], काफनी, सुन्दरढूंगा इत्यादि हिमनदों से [[पिंडारी|पिण्डर]] तथा [[सरयू नदी (उत्तराखण्ड)|सरयू]] नदियों का उद्गम होता है।
 
== इतिहास ==