"अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 22:
 
==तकनीकी पाठ्यपुस्तक पुरस्कार योजना==
तकनीकी विषयों की उत्कृष्ट स्तर की मूल पुस्तकें तथा अनूदित पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से परिषद हिन्दी में तकनीकी विषयों पर लिखीं गयीं पाण्डुलिपियों के प्रकाशन हेतु वित्तीय सहायता देती है।
 
इस योजना के अंतर्गत परिषद के अधिकार क्षेत्र में आने वाले तकनीकी शिक्षा से संबन्धित विषयक्षेत्रों अर्थात इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर विज्ञान, होटल प्रबन्धन एवं खानपान प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, नगर व ग्राम आयोजना, प्रबन्धन, अनुप्रयुक्त कला और भेषजी (फार्मेसी) तथा राष्ट्रीय कौशल अर्हता ढ़ांचा (एन एस क्यू एफ) आदि पर पिछले ५ वर्षों में डिग्री, डिप्लोमा, पॉलीटेकनिक, आईटीआई, तकनीशियन स्तर का हिन्दी भाषा में प्रकाशित मौलिक और/अथवा अनूदित पाठ्यपुस्तकों पर पुरस्कार के लिए विचार किया जाता है।
 
इस याजना का मुख्य उद्देश्य राजभाषा (हिन्दी) में उपयुक्त विषयों में उत्कृष्ट पाठ्यपुस्तक लेखन तथा हिन्दी में अनुवाद को बढ़ावा देना और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकतम ज्ञान हिन्दी में उपलब्ध कराने के लिए लेखकों और तकनीकी विषयों के अनुवादकों को प्रोत्साहित करना है।
 
==सन्दर्भ==