"सोवियत संघ": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 112:
1924 लेनिन की मृत्यु हुई और [[जोसेफ़ स्टालिन]] सत्ता में आया। उसने सोवियत संघ में ज़बरदस्त औद्योगीकरण करवाया और केंद्रीय आर्थिक व्यवस्था बनाई। [[कृषि]] और अन्य व्यवसायों का सामूहिकीकरण किया गया, यानि खेत किसानों की निजी संपत्ति न होकर राष्ट्र की संपत्ति हो गए और उनपर किसानों के गुट सरकारी निर्देशों पर काम करने लगे। इसी केंद्रीकृत अर्थव्यवस्था को [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] में जंग लड़ने के लिए प्रयोग किया गया जिस से सोवियत संघ की जीत हुई। स्टालिन ने अपने शासनकाल में साम्यवादी पार्टी के बहुत से सदस्यों और नेताओं को अलग करके मरवाया और सोवियत संघ के कई समुदायों पर भी अत्याचार किया।
 
द्वितीय विश्वयुद्ध में शुरू में तो [[जर्मनी]] और सोवियत संघ में एक संधि थी जिसके अंतर्गत उन्होंने [[पोलैंड]] को आपस में बाँट लिया था और [[क्रॅसि]] इलाक़ा सोवियत संघ को मिल गया। लेकिन 1941 में जर्मनी ने पलट कर सोवियत संघ पर हमला कर दिया। इस से सोवियत संघ [[मित्रपक्ष शक्तियों]] (ऐलाइड शक्तियों) के गुट में [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] और [[ब्रिटेन]] का साथ हो गया और जर्मनी के विरुद्ध लड़ा। जर्मनी-सोवियत युद्ध बहुत ही भयंकर था और इसमें 2.1 करोड़ सोवियत लोगों की मृत्यु हुई। लेकिन अंत में सोवियत संघ विजयी हुआ और पूर्वी [[यूरोप]] के बहुत से देश (जैसे कि पोलैंड, [[हंगरी]], [[चेकोस्लोवेकिया]], [[रोमानिया]], [[बुल्गारिया]] और पूर्वी जर्मनी) पर उसका नियंत्रण हो गया।
 
=== शीत युद्ध ===