"भोपाल": अवतरणों में अंतर

→‎जनप्रतिनिधि: नाम हटाये। ये प्रत्येक चुनाव में बदलते रहते हैं
No edit summary
पंक्ति 27:
}}
 
'''भोपाल''' [[भारत]] देश में [[मध्य प्रदेश]] [[राज्य]] की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है ,क्योंकि यहाँ कई छोटे-बडे ताल हैं। यह शहर अचानक सुर्ख़ियों में तब आ गया जब [[१९८४]] में अमरीकी कंपनी, [[यूनियन कार्बाइड]] से [[मिथाइल आइसोसाइनेट]] गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। [[भोपाल गैस कांड]] का कुप्रभाव आज तक [[वायु प्रदूषण]], [[भूमि प्रदूषण]], [[जल प्रदूषण]] के अलावा जैविक [[विकलांगता]] एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है। इस वजह से भोपाल शहर कई आंदोलनों का केंद्र है।
 
भोपाल में [[भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड]] (भेल) का एक कारखाना है। हाल ही में [[भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र]] ने अपना दूसरा 'मास्टर कंट्रोल फ़ैसिलटी' स्थापित की है। भोपाल में ही [[भारतीय वन प्रबंधन संस्थान]] भी है जो भारत में वन प्रबंधन का एकमात्र संस्थान है। साथ ही भोपाल उन छह नगरों में से एक है जिनमे २००३ में [[भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान]] खोलने का फ़ैसला लिया गया था तथा वर्ष २०१५ से यह कार्यशील है। इसके अतिरिक्त यहाँ अनेक विश्वविद्यालय जैसे [[राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय]],[[बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय]],[[अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय]],[[मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय]],[[माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय]],[[भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय]]। इसके अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय संस्थान जैसे [[अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान]],[[भारतीय वन प्रबंधन संस्थान]],[[भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान]] ,[[राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, भोपाल]] आदि , इंजीनियरिंग महाविद्यालय,[[गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय]] तथा अनेक शासकीय एवं पब्लिक स्कूल हैं।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/भोपाल" से प्राप्त