"प्रशिया": अवतरणों में अंतर

/*क्षेत्र/*
No edit summary
पंक्ति 1:
{{काम जारी}}
{{Distinguish|रशिया}}
{{Infobox former country
Line 73 ⟶ 72:
[[चित्र:Map-DR-Prussia.svg|right|thumb|250px|अपने चरम पर प्रशा]]
 
'''प्रशिया''', '''प्रुशिया''' या '''प्रशा''', ({{lang-en|Preußen}}), एकउत्तरी उत्तरयूरोप यूरोपीयका एक जर्मन ऐतिहासिक राज्य था। इसकीप्रशिया, अपनी राजधानी [[कोइनिजबर्ग और 1701 से बर्लिन]] थी।के साथ, जर्मनी के इतिहास को निर्णायक रूप से आकार दिया है। 18वीं और 19वीं शताब्दियों में यह राज्य अपने चरम पर था।
 
==क्षेत्र==
पतन से पहले, प्रशिया राज्य में [[पश्चिम प्रशिया]]; [[पूर्वी प्रशिया]]; [[ब्रैंडेनबर्ग]]; [[सैक्सोनी]] (वर्तमान में [[सैक्सोनी-एन्हाल्ट]] और जर्मनी के [[ठुरुंगिया|थुरुंगिया राज्य]] के कुछ भागों में); पोमेरेनिया; [[राइनलैन्ड]]; वेस्टफेलिया; सिलेसिया (बिना ऑस्ट्रियाई सिलेसिया के); लुसतीआ; [[श्लेसविग-होल्सटीन]]; हनोवर में; हेस्से-नासाउ; और दक्षिण का एक छोटा सा होनज़ोलर्न नामक क्षेत्र, प्रशिया शासक परिवार का पैतृक घर, आदि शामिल थे। ट्यूटनिक नाइट्स द्वारा शासित यह भूमि समतल और उपजाऊ मिट्टी से भरपूर था। यह जमीन गेहूं के बड़े पैमाने पर कृषि के लिए पूरी तरह उपयुक्त थी।<ref>H. W. Koch, ''A History of Prussia'' (1978) p. 35.</ref> ट्यूटनिक प्रशिया को "पश्चिमी यूरोप की रोटी की टोकरी" के रूप में जाना जाता था। गेहूं उत्पादन और व्यापार के कारण प्रशिया का हंसियाटिक लीग के साथ घनिष्ठ संबंध इसके पतन तक बना रहा।
 
==इतिहास==
प्रशा की ऐतिहासिक उन्नति एवं अवनति की कहानी होऍत्सालर्न (Hohenzollern) परिवार से संबंधित है। इसी परिवार का एक सदस्य फ्रेडरिक सन् १४१५ ई. में ब्रेंडनबर्ग का मार्ग्रेव (Margrave) बना और दो बरस बाद उसे एलैक्टर ऑव ब्रैंडनबर्ग (Elector of Brandenburg) की उपाधि से विभूषित किया गया। सन् १५२५ में ब्रैंडनवर्ग के ऐल्बर्ट ने अपने आपको प्रशा का आनुवांशिक ड्यूक घोषित किया। १६१८ में प्रशा पर ब्रैंडनबर्ग के एलेक्टर का अधिकार हो गया। सन् १७०१ ई. में [[फ्रेडरिक प्रथम]] (Frederick I) प्रशा राज्य का सर्वप्रथम राजा हुआ। सन् १८६१ ई. में [[विलियम प्रथम]] के राजगद्दी पर आते ही इस राज्य की उन्नति होने लगी और १८७१ में प्रशा का राजा जर्मन सम्राट बन गया। प्रशा का विस्तारवादी नीति के फलस्वरूप ही [[प्रथम विश्वयुद्ध]] का सूत्रपात हुआ। इस विश्वमहायुद्ध में जर्मनी की पराजय हुई तथा इसकी एक लंबा बहुत बड़ा भाग [[पोलैंड]] के हाथ लगा जिससे प्रशा पूर्वी और पश्चिमी दो भागों में विभक्त हो गया। इस भूभाग का नाम पोलिश कॉरीडोर (Polish Corridor) रखा गया। [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] की महाग्नि ने प्रशा को तहस नहस कर दिया और अंतत: राज्य के लिये हानिकारक सिद्ध हुआ। इसमें [[रूस]] ने पूर्वी प्रशा तथा [[स्टेटिन]] (Stattin) नगर को अपने अधिकार में ले लिया। सन् १९४७ ई. में एलाइड कंट्रोल काउंसिल (Allied Control Council) ने प्रशा का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। उसके बाद इसका अधिकांश भाग कम्यूनिस्ट [[पूर्वी जर्मनी]], [[पोलैंड]] तथा [[रूस]] ने ले लिया।
 
==जनसांख्यिकी==
१८७१ में, प्रशिया की जनसंख्या २४.६९ मिलियन थी, जो जर्मन साम्राज्य की आबादी का ६०% हिस्सा था।<ref name=Handbuch>{{cite book|first=Otto|last=Büsch|author2=Ilja Mieck |author3=Wolfgang Neugebauer |title=Handbuch der preussischen Geschichte|pages=42|isbn=978-3-11-008322-4|volume=2|editor=Otto Büsch|language=German|year=1992|publisher=de Gruyter|location=Berlin}}</ref> १९१० में, आबादी बढ़कर ४०.१७ मिलियन (सामूहिक आबादी का ६२%) हो गई।<ref name=Handbuch/> १९१४ में, प्रशिया का क्षेत्रफल ३,५४,४९० किमी² था। मई १९३९ में प्रशिया का क्षेत्र २,९७,००७ किमी² था और ४१,९१५,०४० निवासियों की आबादी थी। न्यूज़ेनबर्ग की रियासत, अब [[स्विट्ज़रलैण्ड]] का नूचटेल प्रांत, १७०७ से १८४८ तक प्रशिया साम्राज्य का हिस्सा था।
 
प्रशिया का डची आधिकारिक तौर पर १५२५ में [[लूथरवाद]] को अपनाने का पहला राज्य था। धर्मसुधार के बाद, प्रशिया में दो प्रमुख प्रोटेस्टेंट बयानों का प्रभुत्व रहा: [[लूथरवाद]] और [[कैल्विनवाद]]। पूरे साम्राज्य में लूथर और धर्म सुधारित चर्चो को १८१७ में प्रशिया यूनियन द्वारा विलय कर दिया गया, और यह शाही नियंत्रण के तहत आ गया।<ref>Christopher Clark, "Confessional policy and the limits of state action: Frederick William III and the Prussian Church Union 1817–40." ''Historical Journal'' 39.#4 (1996) pp: 985–1004. [https://www.jstor.org/stable/2639865 in JSTOR]</ref> १८१४ के बाद, प्रशिया के पश्चिम और पूर्व क्षेत्र में लाखों [[रोमन कैथोलिक]] थे। प्रशिया में अपेक्षाकृत बड़ा [[यहूदी]] समुदाय था, जो कि ज्यादातर बड़े शहरी इलाकों में केंद्रित था। १८८० की जनगणना के अनुसार, जर्मनी में इनकी आबादी लगभग ३,६३,७९० थी।
 
१९२५ में प्रशियाई आबादी का ६४.९% [[प्रोटेस्टैंट]], ३१.३% [[रोमन कैथोलिक]], १.१% [[यहूदी]] और २.७% अन्य धार्मिक श्रेणियों में रखे गये थे।<ref>Grundriss der Statistik. II. Gesellschaftsstatistik by Wilhelm Winkler, p. 36</ref>
 
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
==ग्रंथ सूची==
[[श्रेणी:भूतपूर्व देश]]
* क्रिस्टोफर क्लार्क. ''Iron Kingdom: The Rise and Downfall of Prussia, 1600–1947'' (2009), एक मानक विद्वानों के इतिहास {{ISBN|978-0-7139-9466-7}}
*{{cite book|last=Duchhardt|first=Heinz|chapter=Friedrich Wilhelm, der Große Kurfürst (1640–1688)|title=Preußens Herrscher. Von den ersten Hohenzollern bis Wilhelm II|editor=Kroll, Frank-Lothar|publisher=Beck|year=2006|pages=95–112|isbn=3-406-54129-1|language=German}}
* एच.डब्ल्यू कोच, ''प्रशिया का इतिहास'' (1987) {{ISBN|0-582-48190-2}}
*{{cite book|author=कोटुला, माइकल |title=Deutsche Verfassungsgeschichte: vom Alten Reich bis Weimar (1495–1934)|url=https://books.google.com/books?id=mfjijA5t9bUC|accessdate=11 December 2011|date=1 January 2008|publisher=Springer|isbn=978-3-540-48705-0}}
 
 
{{इति-आधार}}
[[श्रेणी:भूतपूर्व देश]]