"नेपाल": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: आंशिक वर्तनी सुधार।
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 68:
'''नेपाल''', (आधिकारिक रूप में, '''संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल'''<ref>[http://www.kantipuronline.com/constitution.pdf नेपाल का अन्तरिम संविधान २०६३]</ref>) [[भारतीय उपमहाद्वीप]] में स्थित एक [[दक्षिण एशिया|दक्षिण एशियाई]] [[स्थल-रुद्ध देश|स्थलरुद्ध]] [[हिमालय|हिमालयी]] राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे [[चीनी जनवादी गणराज्य|चीन]] का स्वायत्तशासी प्रदेश [[तिब्बत]] है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में [[भारत]] अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक [[हिन्दू]] धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा [[हिन्दू]] धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की [[राजभाषा]] [[नेपाली]] है और नेपाल के लोगों को भी [[नेपाली]] कहा जाता है।
 
एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ [[तराई]] के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे [[हिमालय]] की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर [[सगरमाथासागरमाथा]] [[एवरेस्ट]] (नेपाल और [[चीन]] की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की [[राजधानी]] और सबसे बड़ा नगर [[काठमांडू]] है। [[काठमांडू]] [[घाटी|उपत्यका]] के अन्दर [[ललीतपुर]] (पाटन), [[भक्तपुर]], [[मध्यपुर]] और [[किर्तीपुर]] नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में [[पोखरा]], [[विराटनगर]], [[धरान]], [[भरतपुर, नेपाल|भरतपुर]], [[वीरगंज]], [[महेन्द्रनगर]], [[बुटवल]], [[हेटौडा]], [[भैरहवा]], [[जनकपुर]], [[नेपालगंज]], [[वीरेन्द्रनगर]], [[त्रिभुवननगर]] आदि है।
 
वर्तमान [[नेपाली]] भूभाग अठारहवीं सदी में [[गोरखा]] के [[शाह वंश|शाह वंशीय]] राजा [[पृथ्वी नारायण शाह]] द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। [[ब्रिटिश राज|अंग्रेज़ों]] के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई [[नेपाली]] क्षेत्र [[ब्रिटिश इंडिया]] को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य [[हिमाचल प्रदेश]], [[उत्तराखण्ड]] तथा [[पश्चिम बंगाल]] में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि [[माओवाद|माओवादी]] नेता [[प्रचण्ड]] के [[प्रधानमंत्री]] बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर [[राष्ट्रपति]] से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद [[प्रचण्ड]] को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/नेपाल" से प्राप्त