"जोनाथन स्विफ्ट": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:आयरलैंड के लोग जोड़ी
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
पंक्ति 5:
जोनाथन स्विफ्ट का जन्म आयरलैंड के डबलिन नगर में हुआ था। पंद्रह वर्ष की अवस्था में इन्होंने डबलिन के ट्रिनिटी कालेज में प्रवेश किया। कालेज छोड़ने के साथ ही इन्होंने सर विलियम टेंपुल के यहाँ उनके सेक्रेटरी के रूप में काम करना प्रारंभ किया और उनके साथ सन् 1699 ई. तक रहे। वह समय दलगत राजनीति की दृष्टि से बड़े कशमश का था और स्विफ्ट ने ह्विग पार्टी के विरुद्ध डोरी दल का साथ दिया। ये एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति थे। टोरी सरकार से इन्होंने अपनी सेवाओं के पुरस्कारस्वरूप बड़ी आशाएँ की थीं जो पूरी नहीं हुई। जीवन के अंतिम दिन निराशा और दु:ख में बीते।
 
== कृतियाँ His work==
स्विफ्ट की प्रारंभिक आकांक्षा कवि होने की थी, लेकिन इनकी साहित्यिक प्रतिभा अंतत: व्यंग्यात्मक रचनाओं में मुखरित हुई। इनकी पहली महत्वपूर्ण कृति "[[बैटल ऑव द बुक्स]]" सन् 1697 में लिखी गई लेकिन सन् 1704 में बिना लेखक के नाम के छपी। इस पुस्तक में स्विफ्ट ने प्राचीन तथा आधुनिक लेखकों के तुलनात्मक महत्व पर व्यंग्यात्मक शैली में अपने विचार व्यक्त किए हैं। जहाँ एक ओर प्राचीन लेखकों ने मधुमक्खी की तरह प्रकृति से अमृततुल्य ज्ञान का संचय किया, आधुनिक लेखक मकड़ी की तरह अपने ही आंतरिक भावों का ताना बाना प्रस्तुत करते हैं।