"भारत का ध्वज": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 11:
| Type = राष्ट्रीय
}}
'''[[भारत]] के राष्ट्रीय ध्वज''' जिसे '''तिरंगा''' भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच [[नीला|नीले रंग]] के एक चक्र द्वारा सुशोभित [[ध्वज]] है। इसकी अभिकल्पना [[पिंगली वैंकैया]] ने की थी।<ref name="भास्कर">[http://www.bhaskar.com/spotlight/independenceday/200908150908151602_developement_of_indian_national_flag.html भारतीय तिरंगे का इतिहास]। भास्‍कर डॉट कॉम। १५ अगस्त २००९</ref><ref name="Funmunch">{{cite web |url=http://www.funmunch.com/events/india_independence_day/national_flag_of_india.shtml |title=भारत का राष्ट्रीय ध्वज|accessdate=२००६-१०-११|publisher=Funmunch.com}}</ref> इसे [[१५ अगस्त]] [[१९४७]] को अंग्रेजों से [[भारतीय स्वतंत्रता|भारत की स्वतंत्रता]] के कुछ ही दिन पूर्व [[२२ जुलाई]], [[१९४७]] को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था।<ref name="राष्ट्रीय">[http://bharat.gov.in/knowindia/national_flag.php राष्ट्रीय ध्वज]। भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर</ref> इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर [[केसरिया रंग|केसरिया]], बीच में [[श्वेत]] ओर नीचे गहरे [[हरा रंग|हरे रंग]] की पट्टी है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात ३:२ है। सफेद पट्टी के मध्य में [[गहरा नीला|गहरे नीले रंग]] का एक चक्र है जिसमें २४ आरे होते हैं। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व रूप [[सारनाथ]] में स्थित [[अशोक]] स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप मै ही भारत की निति को दर्शाता हुआ दिखाई देता है। आत्मरक्षा, शांति, समृद्धि और सदैव विकास की ओर अग्रसर।
 
राष्ट्रीय झंडा निर्दिष्टीकरण के अनुसार झंडा [[खादी]]में ही बनना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार से हाथ से काते गए कपड़े से बनता है जो [[महात्मा गांधी]] द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था। इन सभी विशिष्टताओं को व्यापक रूप से भारत में सम्मान दिया जाता हैं<!--, पर प्रायः देश के बाहर भारतीय झंडे के विनिर्माण में उपेक्षा की जाती हैं --> [[भारतीय ध्वज संहिता]] के द्वारा इसके प्रदर्शन और प्रयोग पर विशेष नियंत्रण है।<ref name="NIC">{{cite web|url=http://web.archive.org/web/20060110155908/http://mha.nic.in/nationalflag2002.htm|title=फ़्लैग कोड ऑफ इंडिया|accessdate=११ अक्टूबर २००६|date=२५ जनवरी २००६|publisher=[[गृह मंत्रालय, भारत सरकार]]}}</ref> ध्वज का हेराल्डिक वर्णन इस प्रकार से होता है:
 
== परिचय ==