[[File:The violet fairy book (1906) (14730388126).jpg|thumb|350px|[[द वायलेट फैरी बुक]] (१९०६)]]
{{Fantasy}}
{{Speculative fiction|cTopic=फ़न्तासी फ़िक्शन}}
'''फ़न्तासी''' (जिसे '''विलक्षण''' या '''स्वैर कल्पना''' भी कहा जाता हैं) [[फ़िक्शनल ब्रम्हांड]] में सेट [[फ़िक्शन]] की एक [[विधा]] है, जिसमें अक्सर कोई भी स्थान, घटनाएँ, या लोग वास्तविक दुनिया से सन्दर्भ नहीं रखते हैं। इसकी जड़ें मौखिक परंपराओं में हैं, जो बाद में साहित्य और नाटक बन गईं। बीसवीं शताब्दी से यह फ़िल्म, टेलीविजन, ग्राफिक उपन्यास और वीडियो गेम सहित विभिन्न मीडिया में विस्तारित हुई है। यह एक फ़िल्मी विधा है जिसमें सामान्यतः [[जादू]] और [[पराप्राकृतिक]] परिघटनाओं को [[कथानक]] के प्राथमिक अवयव के रूप में दिखाया जाता है।