"सूरी साम्राज्य": अवतरणों में अंतर

CommonsDelinker द्वारा Flag_of_the_Mughal_Empire.svg की जगह File:Fictional_flag_of_the_Mughal_Empire.svg लगाया जा रहा है (कारण: File renamed: [[:c:...
→‎साम्राज्य का अंत: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
पंक्ति 60:
 
== साम्राज्य का अंत ==
२२ मई १५४५ को शेर शाह सूरी का देहांत हुआ। उन्होंने १७ मई १५४० (बिलग्राम के युद्ध) के बाद से बागडोर संभाली थी और अपने देहांत तक सुल्तान बने रहे। उनके बाद इस्लाम शाह सूरी ने २६ मई १५४५ से २२ नवम्बर १५५३ तक राज किया। इसके बाद चाँदचंद महीनो ही राज करने वाले सूरी परिवार के सुल्तानों का सिलसिला चला। हुमायूँ ईरान से वापस आकर भारत पर क़ब्ज़ा करने में सफल हो गया और उसने अंतिम सूरी सुल्तान [[आदिल शाह सूरी]] और उसके सिपहसलार [[हेमू]] को हरा दिया। सूरी साम्राज्य ख़त्म हो गया।
 
हालांकि सूरी साम्राज्य सिर्फ़ १७ साल चला, इस काल में भारतीय उपमहाद्वीप में बहुत से प्रशासनिक और आर्थिक विकास लाए गए। भारतीय इतिहास में अक्सर शेर शाह सूरी को विदेशी नहीं समझा जाता।<ref name="ref36firiz">[http://books.google.com/books?id=uzNnwUasQ3wC Dr. Zakir Hussain, quest for truth], Ziaul Hasan Faruqi, APH Publishing, 1999, ISBN 978-81-7648-056-7, ''... never discriminated between the Muslims and non-Muslims in matters of justice and equality. He regarded India as his motherland and the Mughals as foreign invaders. He was determined to drive out the Mughals from India ...''</ref><ref name="ref66cemuf">[http://books.google.com/books?id=3z5J4rx4eRgC Border Security Force], V.V.K. Subburaj, Sura Books, ISBN 978-81-7254-185-9, ''... Fratemal factions criss-crossed with a weak character of his own, Humayun could not stand for a long time when he was driven out of the country by a native Sher-Shah Suri ...''</ref> उनके राज में हिन्दू और मुस्लिमों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बढ़ी। [[ग्रैंड ट्रंक रोड]] जैसे विकास कार्यों पर ज़ोर दिया गया। साम्राज्य को ४७ प्रशासनिक भागों में बांटा गया (जिन्हें 'सरकार' कहा जाता था) और इनके आगे 'परगना' नामक उपभाग बनाए गए। स्थानीय प्रशासन मज़बूत किया गया। आने वाले समय में मुग़ल और [[ब्रिटिश राज]] की सरकारों ने शेर शाह के बहुत सी उपलब्धियों पर अपनी मोहर लगाकर उन्हें जारी रखा।<ref name="ref62moyob">[http://books.google.com/books?id=QsDSGn8jLPAC Soul and structure of governance in India], Jagmohan, Allied Publishers, 2005, ISBN 978-81-7764-831-7, ''... Sher Shah was an organiser and administrator par excellence ... largely adopted by Akbar ... 47 administrative units called 'Sarkars' ... small units known as 'parganas' ...''</ref> भारत की मुद्रा का नाम '[[रुपया]]' भी उन्होंने ही रखा।<ref name="ref74xibez">[http://books.google.com/books?id=F_BtAAAAMAAJ India 2001: reference encyclopedia, Volume 1], South Asia Publications, 1994, ISBN 978-0-945921-42-4, ''... Our currency unit the Rupee as we know it today is the product of the great administrative genius Sher Shah Suri ...''</ref>