"जैमिनि": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 36:
{{मुख्य|मीमांसा}}
 
पूर्वमीमांसा का यह सूत्रग्रंथ[[सूत्र]]ग्रंथ है। इसे 12 अध्यायों में सूत्रकार ने समाप्त किया है। इसमें कर्म-मीमांसा के 12 विषयों पर विचार है जिनके नाम हैं -- धर्म, कर्मभेद, शेषत्व, प्रयोज्य-प्रयोजक-भाव, क्रम, अधिकार, सामान्यातिदेश, विशेषातिदेश, अह, बाध-अभ्युच्चय, तंत्र तथा आवाप। इसलिये इस ग्रंथ को लोग "द्वादश लक्षणी" भी कहते हैं।
 
इस सूत्रग्रंथ में सूत्रों में पुनरुक्तियाँ बहुत हैं, जैसे "लिंगदर्शनाच्च" सूत्र 30 बार तथा "चान्यार्थदर्शनम्" 24 बार आए हैं। इसी प्रकार अन्य सूत्रों की भी पुनरुक्तियाँ हैं : इस ग्रंथ में निम्नलिखित आचार्यों के नाम हैं--बादरायण (5 बार), बादरि (5 बार), ऐतिशायन (3 बार); कार्ष्णाजिनि (2 बार), लावुकायन (1 बार), कामुकायन (2 बार), आत्रेय (3 बार), आलेखन (2 बार)। इसके अतिरिक्त जैमिनि ने स्वय पाँच बार अपना नाम भी मीमांसासूत्र में लिया है। इससे ये समझना कि दो जैमिनि हुए हैं, ठीक नहीं है। इस प्रकार अन्य ग्रंथों में भी उल्लेख मिलते हैं। यह प्राय: प्राचीन ग्रंथकारों की लेखशैली थी।