"हदीस": अवतरणों में अंतर

→‎परिचय: RIYAJ LAVANGE
छो 49.35.102.6 (Talk) के संपादनों को हटाकर M.shaphin के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 4:
 
== परिचय ==
[[इस्लाम|इस्लाम धर्म]] और दुनिया के सभी [[मुसलमान|मुसलमानो]] के लिए पवित्र [[क़ुरआन]] के बाद सबसे ज़्यादा महत्व अगर किसी किताब का है तो हदीसों का हैं, कुछ के लिए ये क़ुरआन जितनी ही महत्व रखती हैं जो ये मानते हैं कि [[मुहम्मद|पैगम्बर मुहम्मद [सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम]]] का हर कथन हर बात उनकी एक ईश्वरीय सन्देश हैं जिसके बिना क़ुरआन समझना संभव नहीं यानि उनकी बातें क़ुरआन की व्यहवारिक विस्तार में समझ है।
 
इस्लाम और एक उसकी के मूल ग्रंथ क़ुरआन में अधिकतर विषयों पर जो आदेश-निर्देश, सिद्धांत, नियम, क़ानून, शिक्षाएँ, पिछली क़ौमों के वृत्तांत, रसूलों के आह्नान और सृष्टि व समाज से संबंधित बातों तथा एकेश्वरत्व के तर्क, अनेकेश्वरत्व के खंडन और परलोक-जीवन आदि की चर्चा हुई है, वह संक्षेप में है। इन सब की विस्तृत व्याख्या का दायित्व इस्लाम के अनुसार ईश्वर ने पैग़म्बर पर रखा।{{इस्लाम}}
 
== हदीसों का प्रसार ==
[[मुहम्मद|हज़रत पैगम्बर मुहम्मद [सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम]]] के समय उनके साथ रहने वाले [[सहाबा|उनके साथी]] उनकी बातें उनके तरीके लिख लिया या याद कर लिया करते थे इसी को हदीस कहा गया , बाद में हदीस और [[फ़िक़्ह्|फ़िक़ह]] के जानकार इमामों ने इन हदीसो को संग्रह कर के एक जगह ला दिया।
 
[[इस्लाम]] का [[मुहम्मद|हज़रत मुहम्मद [सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम]]] के रसूल बनने के साथ उसके विशुद्ध रूप में जब पुनः आगमन हुआ, उससे पहले के धर्म-ग्रथों में जो विकार आ गया था, उसके कई कारणों में से एक यह भी था कि ईश-वाणी, रसूल के कथन और दूसरे इन्सानों व धर्माचार्यों, उपदेशकों, वाचकों, सुधारकों और धर्मविदों आदि के कथन भी आपस में मिल-जुल गए। ईशवाणी और मनुष्य-वाणी के मिश्रण में, मूल ईश-ग्रंथ कितना है और इसके अंश कौन-कौन से हैं, यह पता लगाना असंभव हो गया था। [[सहाबा|पैग़म्बर [सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम] के साथी]] हज़रत अबू सलमा की बयान की गई एक हदीस के मुताबिक़ आप ने हदीस-वर्णनकर्ताओं को सख़्त चेतावनी दी थी कि
 
{{Quote|‘‘जो व्यक्ति मुझ से संबंध लगाकर वह बात कहे जो मैंने नहीं कही, वह अपना ठिकाना जहन्नम (नर्क) में बना ले।’’|हज़रत मुहम्मद [सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम]|हज़रत अबू सलमा की बयान की गई एक हदीस}}
 
== हदीस-संग्रह ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हदीस" से प्राप्त